लाइव न्यूज़ :

अररियाः सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबी कार, साला-बहनोई सहित पांच लोगों की मौत, मेला देख लौट रहे थे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2021 15:57 IST

बिहार के अररिया जिले का मामला है.  चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना की आशंका व्यक्त की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देसभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है.ऑल्टो कार सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिर गई.अनंत मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे थे.

पटनाः बिहार के अररिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन उसकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिर गई. दुर्घटना में साला-बहनोई सहित पांच युवकों की मौत हो गई. घटना मैना-कलियागंज पथ पर डाला मोड के समीप आज अल सुबह घटी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में छह लोग सवार थे. चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना की आशंका व्यक्त की जा रही है.

सुबह में जब स्थानीय लोग इधर से गुजरे तो उनकी नजर पोखर में पलटी कार और मृतकों पर पड़ी, जिसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग पलासी के पकरी पंचायत स्थित गराडी मुंडमाला में अनंत मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे थे. अचानक कार बेकाबू होकर सडक किनारे गड्ढे में गिर गई. गड्ढे में पानी भरा हुआ था.

मारे गए लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है. लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्‍त कराई. मृतकों में मझुआ (भीखा) वार्ड नंबर 13 के सुनील कुमार मंडल (26), कलानंद मंडल (25), चौरी वार्ड नंबर तीन के धनंजय कुमार साह (25), गेराडी मुंडमाला के सुनील कुमार करदार (35) व कुर्साकांटा थाना क्षेत्र स्थित चिकनी मेंहदीपुर गांव के नवीन कुमार साह (35) शामिल हैं.

उक्त सभी लोग आपस में दोस्त थे. मृतकों में धनंजय कुमार साला है, जबकि नवीन कुमार बहनोई. पलासी के थानेदार शिव पूजन कुमार ने बताया कि गढ्ढे से सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है. दुर्घटना के कारण की छानबीन की जा रही है.  

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?