लाइव न्यूज़ :

बिहार के वैशाली जिले में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज मां ने दामाद को किया आग के हवाले, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2023 14:41 IST

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मिस्त्री राम के 23 वर्षीय बेटे विकास कुमार ने पिछले साल 11 मई को पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम की 18 साल की बेटी नेहा कुमारी से प्रेम विवाह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसास ने अपने ही दामाद को आग के हवाले कर दियाबिहार के वैशाली में हुई दिल दहलाने वाली घटना बेटी के द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से नाराज थी मां

पटना: बिहार के वैशाली में बेटी के द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से नाराज मां ने अपने ही दामाद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मिस्त्री राम के 23 वर्षीय बेटे विकास कुमार ने पिछले साल 11 मई को पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम की 18 साल की बेटी नेहा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति पत्नी दोनों का गृहस्थ जीवन खुशी- खुशी चल रहा था। नेहा जब गर्भवती हुई तो बेटी की अच्छी देखरेख का हवाला देकर मायके वाले उसे बुलाकर अपने घर ले गए थे।

नेहा अपने पति के घर वापस जाना चाह रही थी, लेकिन उसकी मां उसे नहीं जाने देना चाह रही थी। काला होने के कारण नेहा की मां को दामाद बिल्कुल पसंद नहीं था। विकास जब भी अपनी पत्नी नेहा को बुलाने के लिए उसके घर पहुंचता तो सास भला बुरा कहकर उसे वहां से भगा देती थी। इसी बीच सोमवार की रात नेहा के बुलाने पर उसका पति विकास उसे ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था।

सास बेटी को भेजने के लिए तैयार नहीं थी। इसी विवाद को लेकर बात बढ़ गई और विकास की सास ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल और पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस सनसनीखेज मामले से इलाके के लोग भी हैरान हैं।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली