आंध्र प्रदेश: कलयुगी बाप ने तीन बेटों को नदी में फेंका, तीनों की मौत
By भाषा | Published: August 6, 2018 10:14 PM2018-08-06T22:14:51+5:302018-08-06T22:14:51+5:30
पुलिस ने जांच के बाद आज वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया जो कथित रूप से शराब के नशे में पाया गया।
तिरूपति, 6 अगस्त: तिरूपति से करीब 70 किलोमीटर दूर गंगाधारा नेलौर में 28 साल के एक व्यक्ति ने अपने तीन बेटों को नदी में फेंक दिया जिसके बाद डूबने से उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि लॉरी चालक वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना के मकसद का पता लगाया जा रहा है।
वेंकटेश के शराबी होने की बात कही जा रही है। उसने अपने तीन बेटों को कल नदी में फेंक दिया था। उनकी उम्र तीन साल, छह साल और 10 महीने थी। आज सुबह स्थानीय लोगों ने बच्चों का शव पानी के ऊपर तैरते देखा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घटना का पता चला।
पुलिस ने जांच के बाद आज वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया जो कथित रूप से शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने बताया कि वेंकटेश ने दो शादियां की हुईं। पहली पत्नी से उसे कोई बच्चा नहीं हुआ और तीनों बच्चे दूसरी पत्नी से थे।
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।