आंध्र प्रदेशः पति का सिर काट 50 वर्षीय महिला पहुंची थाने, बताया पूरा वाकया, घर पहुंच पुलिस हुई हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 20, 2022 05:14 PM2022-01-20T17:14:40+5:302022-01-20T17:16:46+5:30

रेनीगुंटा थाना की निरीक्षक अंजु यादव ने बताया कि महिला ने आज सुबह घर में पति को सब्जी काटने वाले चाकू से मारा और फिर उसका सिर काट दिया।

andhra pradesh 50 year old woman beheading her husband and reached the police station told the whole incident | आंध्र प्रदेशः पति का सिर काट 50 वर्षीय महिला पहुंची थाने, बताया पूरा वाकया, घर पहुंच पुलिस हुई हैरान

आंध्र प्रदेशः पति का सिर काट 50 वर्षीय महिला पहुंची थाने, बताया पूरा वाकया, घर पहुंच पुलिस हुई हैरान

Highlightsरेनीगुंटा में 50 वर्षीय एक महिला ने अपने पति का सिर काट दियापति को मारने के बाद महिला थाने पहुंची और वारदात की सूचना दीपुलिस मामले की जांच कर रही है

तिरूपति (आंध्र प्रदेश): रेनीगुंटा में 50 वर्षीय एक महिला ने अपने 53 वर्षीय पति का कथित तौर पर सिर काट दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि दंपति का 20 वर्षीय बेटा कथित तौर पर विक्षिप्त है।

रेनीगुंटा थाना की निरीक्षक अंजु यादव ने  बताया कि महिला ने आज सुबह घर में पति को सब्जी काटने वाले चाकू से मारा और फिर उसका सिर काट दिया। इसके बाद उसने थाने में आकर अपराध की जानकारी दी। अंजु यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो हैरान रह गए। पुलिस ने कटे हुए सिर को खून से सना पाया। अधिकारी ने कहा कि महिला गृहिणी है जबकि व्यक्ति यहां प्लास्टिक बॉक्स निर्माण इकाई का संचालन करता था। 

Web Title: andhra pradesh 50 year old woman beheading her husband and reached the police station told the whole incident

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे