लाइव न्यूज़ :

अमृतसर में पकड़े गए दो हजार सात सौ करोड़ के हेरोइन समेत मादक पदार्थ, ट्विटर यूजर ने कहा- कैप्टन साहब, रोकिये नहीं तो पूरा पंजाब बर्बाद हो जाएगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 30, 2019 17:53 IST

अमृतसर के कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने बताया, कस्टम ने कल 532 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन और 52 किलो संदिग्ध मिश्रित मादक पदार्थ अमृतसर की एक संघठित जांच चुंगी पर जब्त किए, जिनकी इंटरनेशनल मार्केट में लगभग 2700 करोड़ रुपये कीमत होगी।'' 

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के अमृतसर में कस्टम अधिकारियों ने 2700 करोड़ रुपये की हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए।इतनी भारी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े जाने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स चिंता प्रकट कर रहे हैं।

पंजाब के अमृतसर की एक जांच चुंगी पर कस्टम अधिकारियों ने करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, शनिवार (29 जून) को कस्टम अधिकारियों ये मादक पदार्थ जब्त किए।

अमृतसर के कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने बताया, कस्टम ने कल 532 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन और 52 किलो संदिग्ध मिश्रित मादक पदार्थ अमृतसर की एक संघठित जांच चुंगी पर जब्त किए, जिनकी इंटरनेशनल मार्केट में लगभग 2700 करोड़ रुपये कीमत होगी।'' 

इतनी भारी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े जाने पर सोशल मीडिया यूजर चिंता प्रकट कर रहे हैं। एएनआई के ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा, ''कैप्टन साहब, रोकिये नहीं तो पूरा पंजाब बर्बाद हो जाएगा, इतनी बड़ी मात्रा में नशीले चीजों का मिलना साबित करता है कि प्रशासन अपना डर कायम करने में विफल रहा है।''

एक यूजर ने ट्वीट में लिखा, ''ग्रेट वर्क.. लेकिन यह नहीं समझ पा रहा हूं कि यह पंजाब.. वास्तव में भारत कैसे पहुंचा।''

बता दें कि पंजाब में लगातार नशाखोरी के खिलाफ तमाम मुहिमों के चलाए जाने के बावजूद भी ऐसी चीजों पर लगाम नहीं लग पा रही है। बॉलीवुड इस विषय पर फिल्म 'उड़ता पंजाब' तक लेकर आ चुका है। 

सूबे के चुनाव में हर पार्टी के लिए नशाखोरी एक बड़ा मुद्दा रहता है लेकिन इतनी भारी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी से पता चल रहा है कि जमीनी स्तर पर अभी काफी काम किया जाना बाकी है।

टॅग्स :पंजाबअमृतसरअमरिंदर सिंहक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया