लाइव न्यूज़ :

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, चीख-पुकार सुनकर चाचा ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने मारा चाकू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2021 17:49 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ शख्स ने बलत्कार किया। बचाव करने पर चाचा को चाकू मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।गांव में शनिवार की आधी रात नाबालिग किशोरी घर से बाहर निकली थी।युवक ने चाचा को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसकी चीख-पुकार सुनकर जब उसके चाचा ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक सुमन कन्‍नौजिया ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि इस मामले में पॉक्सो अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार अलीगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर गंगीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शनिवार की आधी रात नाबालिग किशोरी घर से बाहर निकली थी तभी एक युवक ने उसे पकड़कर खींच लिया और पास खड़ी एक गाड़ी में ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके चाचा उसे बचाने पहुंचे तो युवक ने चाचा को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।

पीड़िता के पिता द्वारा गंगीरी थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद कल घटना सामने आई, जिसमें गांव के एक युवक का नाम लिया गया है। सुमन कनौजिया ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने आवाज लगाई तो उसे चाकू से मार देगा। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बलिया में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गत 14 मार्च को अर्पित पटेल उर्फ बड़क (20) ने कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय किशोरी शौच करने गयी थी। किशोरी के पिता की शिकायत पर अर्पित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि रेवती थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने आज सुबह पचरुखिया ढाला के पास से आरोपी अर्पित पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा