लाइव न्यूज़ :

आकांक्षा दुबे की मां ने गायक समर सिंह पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- करोड़ों का काम कराकर पैसा रोका था

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 27, 2023 15:31 IST

भोजपुरी अभिनेत्री कथित तौर पर एक आगामी परियोजना की शूटिंग के लिए वाराणसी में थीं। फिल्मांकन के बाद, अभिनेत्री वहां सारनाथ होटल चली गईं। वह अपने होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस की मौत की खबर ने उनके फैंस को सकते में डाल दिया हैअपने आखिरी वीडियो सॉन्ग ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम किया थाआकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह पर लगाया हत्या का आरोप

नई दिल्ली: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली। अब इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा रोका था। उन्होंने ये भी कहा कि  21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी थी।

आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। उन्होंने कुछ ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम कर ली थी। वह भोजपुरी के कई बड़े अभिनेताओं और गायकों के साथ कर चुकी थी। आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी लाल और कई मशहूर गायक-अभिनेताओं के साथ काम किया था। 

आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। उनके ब्लॉकबस्टर हिट गानों में 'भुअरी', 'काशी हिले पटना हिले', 'नमरिया कमरिया में खोस देब' शामिल हैं। 

आकांक्षा का पवन सिंह के साथ नया गाना 'आरा कभी हारा नहीं' उसी दिन रिलीज हुआ जिस दिन उनकी आत्महत्या की खबर सामने आई। आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में कहा था कि 'वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।' खबरों की मानें तो आकांक्षा गायक समर सिंह को डेट कर रही थीं। 

एक्ट्रेस की मौत की खबर ने उनके फैंस को सकते में डाल दिया है। भोजपुरी अभिनेत्री कथित तौर पर एक आगामी परियोजना की शूटिंग के लिए वाराणसी में थीं। फिल्मांकन के बाद, अभिनेत्री वहां सारनाथ होटल चली गईं। वह अपने होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :भोजपुरीपवन सिंहवाराणसीमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?