लाइव न्यूज़ :

अमृतसर में अकाली दल नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने लगाया कांग्रेस पर आरोप, CBI जांच की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 15:12 IST

मजीठिया ने यह भी दावा किया कि गुरदीप को पंजाब में “मंत्री-गैंगस्टर गिरोह” के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मौत की धमकियाँ मिलती थीं। मजीठिया ने कहा, “बाबा गुरदीप सिंह की हत्या उसी प्रकार की गयी है जैसे पूर्व अकाली सरपंच दलबीर ढिलवां की हत्या की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअकाली नेता ने कहा कि उन्होंने नवंबर में पंजाब के पुलिस महानिदेशक से जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।पुलिस ने बताया कि गुरदीप गुरुद्वारे में प्रार्थना करने के बाद बाहर आ रहे थे जब गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक स्थानीय नेता की तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने यहां उमरपुरा गाँव में गोली मारकर हत्या कर दी। विपक्षी दल ने इसे 'राजनीति से प्रेरित हत्या' बताते हुए सत्ताधारी कांग्रेस पर आरोप लगाया है। पचास वर्षीय गुरदीप सिंह की हुई हत्या राज्य में नवंबर के बाद दूसरी ऐसी घटना है। नवंबर में गुरदासपुर में शिअद नेता दलबीर सिंह ढिलवां की हत्या हुई थी।

पुलिस ने बताया कि गुरदीप गुरुद्वारे में प्रार्थना करने के बाद बाहर आ रहे थे जब गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी। दिवंगत गुरदीप की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। गुरदीप को अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का करीबी माना जाता है। मजीठिया ने गुरदीप की हत्या का आरोप जग्गू भगवानपुरिया गिरोह पर लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “यह कांग्रेस के इशारे पर राजनीति से प्रेरित हत्या है।” पुलिस ने कहा कि गुरदीप के शरीर में पांच गोलियां दागने के बाद हमलावर भागने में कामयाब रहे। गुरदीप की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्होंने हत्या के संबंध में पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है जिसमें पिता-पुत्र निर्मल सिंह और हरमनजीत सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि पुलिस को कई आपराधिक मामलों में हरमनजीत की तलाश है। थानाध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा के साथ आए मजीठिया ने कहा कि गुरदीप उनके बेहद करीबी थे और उन्होंने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की।

मजीठिया ने यह भी दावा किया कि गुरदीप को पंजाब में “मंत्री-गैंगस्टर गिरोह” के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मौत की धमकियाँ मिलती थीं। मजीठिया ने कहा, “बाबा गुरदीप सिंह की हत्या उसी प्रकार की गयी है जैसे पूर्व अकाली सरपंच दलबीर ढिलवां की हत्या की गयी थी। (इस हत्या से) मुझे यह संदेश देने की कोशिश की गयी है कि अगर मैं ढिलवां को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना बंद नहीं करूँगा तो मेरे करीबी राजनीतिक सहयोगियों को निशाना बनाया जाएगा।”

अकाली नेता ने कहा कि उन्होंने नवंबर में पंजाब के पुलिस महानिदेशक से जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

 

टॅग्स :हत्याकांडपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO