आगराः महिला के हाथ बांधकर इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंका,  युवक के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही थी, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 25, 2022 01:46 PM2022-06-25T13:46:45+5:302022-06-25T13:47:59+5:30

आगरा पुलिस ने बताया कि अपार्टमेण्ट में रहने वालों की सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गयी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रितिका के रूप में की गयी है।

Agra woman's hand tied dead Threw down fourth floor building living 'live-in relationship' young man uttar pradesh police | आगराः महिला के हाथ बांधकर इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंका,  युवक के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही थी, जानिए पूरा मामला

अपार्टमेंट के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और बाहर निकले तो महिला को नीचे खून में सना देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Highlightsरीतिका विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। विपुल का पत्नी से तलाक का मुकदमा लंबित है।फ्लैट पर तीन युवक और दो महिलायें आयीं थी।

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला के हाथ बांधकर उसे एक इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। महिला एक युवक के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अपार्टमेण्ट में रहने वालों की सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गयी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रितिका के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि रीतिका विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि विपुल का पत्नी से तलाक का मुकदमा लंबित है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उनके फ्लैट पर तीन युवक और दो महिलायें आयीं थी। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और बाहर निकले तो महिला को नीचे खून में सना देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने वारदात में कथित रूप से शामिल दो महिलाओं सुनीता और सुशीला के साथ आकाश गौतम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

Web Title: Agra woman's hand tied dead Threw down fourth floor building living 'live-in relationship' young man uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे