लाइव न्यूज़ :

क्राइम पेट्रोल देख महिला ने प्रेमी संग रची साजिश, अपनी 3 बेटियों का काटा गला, सूटकेस में.. फेंका

By आकाश चौरसिया | Updated: August 27, 2024 17:31 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध संबंधों के चलते पति और बच्चों से छुटकारा पाने के लिए एक महिला ने टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' को देखकर एक ऐसी साजिश रची, जिससे आप चौक जाएंगे। आइए जानने के लिए पूरी कहानी को सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए..

Open in App
ठळक मुद्देक्राइम पेट्रोल देख महिला ने रची घिनौनी साजिश खुद की तीन बेटियों का काटा गला और फिर सूटकेस में भरकर झाड़ियों में फेंका अब आरोपिता पुलिस की हिरासत में, यह मामला पटना के मुजफ्फरपुर का है

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला ने अवैध संबंध के कारण अपनी ही तीन बेटियों का गला काट दिया और फिर सूटकेस में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। इस बात को उसने पुलिस के सामने स्वीकारा और ये भी कहा कि टीवी पर आने वाले क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को देखकर प्रेमी संग ऐसा भयावह प्लान बनाया। फिलहाल काजल नाम की आरोपिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

गौरतलब है कि वो अपने पति को किसी भी हालत में छोड़ना चाहती थी, लेकिन इसके साथ उसका प्रेमी बच्चियों को साथ में रखने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में दोनों ने शातिराना तरीके से एक योजना के तहत तीनों की हत्या कर सूटकेस में उनके शव को भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। 

शनिवार को मुजफ्फरपुर के मीनापुर में एक आवासीय कॉलोनी के पड़ोस में एक लाल ट्रॉली सूटकेस से तीन वर्षीय मिस्टी का शव बरामद किया गया था। बच्चे के शव की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया।

पुलिस से काजल नाम की आरोपिता ने बताया कि उसने क्राइम पेट्रोल देखकर प्रेमी के साथ ये योजना बनाई और अपनी तीन लड़कियों का गला काट दिया। फिलहाल घटना के बाद आरोपित महिला पुलिस हिरासत में है। 

फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और परिवार के घर की जांच करते समय उन्हें फर्श पर, सिंक में और छत पर भी खून के निशान मिले। मिस्टी की मां काजल गायब थी और पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन उसने पति मनोज को फोन किया और बताया था कि वह अपनी मौसी के यहां जा रही है।

मनोज ने आरोपित पत्नी काजल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने काजल की फोन लोकेशन ट्रैक की और छापेमारी कर उसकी शिनाख्त कर ली और वह अपने प्रेमी के घर पर पाई गई। पूछताछ के दौरान काजल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से विवाहेतर रिश्ते में थी और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी।

उनके घर पर शहर के पुलिस प्रमुख अवधेश दीक्षित ने पहुंच कर कहा, "वह अपनी बेटी को साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन प्रेमी ऐसा नहीं चाहता था। महिला भ्रमित थी। आखिरकार, उसने चाकू से अपनी बेटी का गला काट दिया। फिर उसने शव को एक लाल ट्रॉली बैग में भर दिया और बगल की झाड़ियों में फेंक दिया।" 

टॅग्स :पटनामुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो