लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी हुआ मोबाइल का टावर चोरी, ट्रक पर लोड कर ले गए अन्य सामान

By आजाद खान | Updated: April 15, 2023 08:58 IST

मामले में बोलते हुए एसएचओ सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया, "जीटीएल कंपनी के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज़ कराई है। एफआईआर दर्ज करके मामले में जांच की जा रही है।"

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर में एक टावर के साथ अन्य सामान के चोरी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है। राज्य में पटना के बाद यह दूसरी घटना है जहां मोबाइल टावर की चोरी हुई है।

पटना:बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से एक मोबाइल टावर के चोरी होने की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि टावर कई दिनों से बन्द था, ऐसे में जब कुछ अधिकारी टावर निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां से टावर गायब मिला है। 

केवल टावर नहीं बल्कि टावर के पास रखे कई और सामानों की भी चोरी हुई है। इस घटनी की पुलिस से शिकायत की गई है और मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर गांव वालों का कहना है कि कुछ लोग आए थे और टावर को ट्रक पर लोड करके ले गए थे। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि राज्य में ऐसी घटना घटी है, इससे पहले पटना में भी एक टावर की चारी हो चुकी है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर में एक टावर के चोरी होने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वहां यह टावर जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने लगवाई थी जो काफी दिनों से बंद पड़ा था। ऐसे में जब अधिकारी टावर के निरीक्षण के लिए वहां गए तो वो मौके पर उन्हें कोई भी टावर नहीं मिला था। 

कंपनी  के पदाधिकारी मो. शाहनवाज अनवर की माने तो केवल टावर ही नहीं बल्कि मौके पर से कई और सामान भी गायब थे। उनके अनुसार, चोरों ने अपने साथ शेल्टर, डीजल जेनरेटर, एसएमपीएफ, स्टेबलाइजर के साथ अन्य सामान भी ले गए। बताया जा रहा है कि इनकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए थी। 

ऐसे ले गए चोर टावर, पुलिस ने क्या कहा

जानकारी के अनुसार, इस टावर चोरी पर बोलते हुए गांव वालों ने कहा है कि कुछ दिन पहले कुछ लोग आए थे और टावर खोल कर ले कर चले गए थे। उनके अनुसार, कुछ पांच से छह लोग वहां आए थे और अपने साथ कुछ और सामान भी ट्रक पर लोड कर ले कर चले गए थे। 

वहीं इस पूरे मामले में बोलते हुए एसएचओ सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया, "जीटीएल कंपनी के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज़ कराई है। एफआईआर दर्ज करके मामले में जांच की जा रही है।" इससे पहले पटना में भी एक टावर चोरी होने का एक मामला सामने आया था।  

टॅग्स :क्राइमबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास