लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्‍तान: काबुल में महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: May 12, 2019 10:53 IST

काबुल पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला की हत्या की गई है या फिर यह आतंकी गतिविधि है अथवा आपसी रंजिश हत्या की वजह बनी। 

Open in App
ठळक मुद्देमीना मंगल काबुल का जाना-पहचाना चेहरा थीं।वह कई टीवी चैनलों पर कार्यक्रम पेश करती थीं।

अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा है कि राजधानी काबुल में एक महिला पत्रकार और देश की संसद में सलाहकार की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि संसद के निचले सदन में सांस्कृतिक सलाहकार और पूर्व टीवी प्रस्तोत मीना मांखल की शनिवार सुबह काम पर जाते समय हत्या कर दी गई।

रहीमी ने कहा कि एक या संभवत: इससे ज्यादा हत्यारे हत्या करके घटनास्थल से फरार हो गए। काबुल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

काबुल पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला की हत्या की गई है या फिर यह आतंकी गतिविधि है अथवा आपसी रंजिश हत्या की वजह बनी। 

मीना मंगल काबुल का जाना-पहचाना चेहरा थीं। वह कई टीवी चैनलों पर कार्यक्रम पेश करती थीं। लेकिन उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी थी और संसद में सांस्कृतिक सलाहकार के तौर पर काम करने लगी थी।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहिमी ने बताया कि पूर्वी काबुल में दिन-दहाड़े मंगल की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। हालांकि उन्होंने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी।

बहरहाल, किसी भी समूह ने मंगल की हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली और यह भी तुरंत पता नहीं चल सका है कि उन्हें क्यों निशाना बनाया गया है।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO