लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़ते अपराध पर एडीजी ने दी सफाई, कहा- अपराध पर रोकथाम को लेकर हमारी पुलिस काफी सतर्क है

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2022 19:54 IST

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर 92 टीम का गठन किया गया है। हर एक जिले में यह टीम काम करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देएडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी साझा कीउन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर 92 टीम का गठन किया गयाकहा- राज्य में तेजी से बढ़ते अपराध ग्राफ पर रोकथाम को लेकर हमारी पुलिस काफी सतर्क

पटना: बिहार पुलिस ने राज्य में बढ़ते अपराध पर रोकथाम और अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर एक नया मास्टर प्लान बनाया है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी साझा की है। 

उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर 92 टीम का गठन किया गया है। हर एक जिले में यह टीम काम करेगी। गंगवार ने कहा कि राज्य में तेजी से बढ़ते अपराध ग्राफ पर रोकथाम को लेकर हमारी पुलिस काफी सतर्क है। 

उन्होंने कहा कि हम लोग इसको लेकर बैठक करते रहते हैं और इस बैठक में कई तरह की योजनाएं भी बनती रहती है, इसी कड़ी में जब जो योजना बनाई गई है उसके तहत राज्य में अपराध में काफी कमी आएगी। 

गंगवार ने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर जो टीम बनाई गई है, उसपर टीम पर अन्य किसी तरह का कोई बोझ नहीं रहेगा। इनका काम सिर्फ और सिर्फ अपराधियों को गिरफ्तार करना होगा। 

गंगवार ने बताया कि राज्य में अक्टूबर माह में पर्व त्योहारों के बीच बिहार पुलिस द्वारा चलाये गये ऑपरेशन प्रहार के तहत गठित जिलों में  92 टीम के द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष टीम के द्वारा  8,885 गिरफ्तारियां हुई है। 

वह पिछले 9 महीने की औसत से तकरीबन 32 फीसदी ज्यादा है। इसमें हत्या के 437, पुलिस पर हमला के 234, हत्या का प्रयास 1,492, एससीएसटी एक्ट में 362 और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में 6,360 गिरफतारी हुई है। 

एडीजी ने बताया कि नई टीम को केवल अपराधियों के लिए बनाया गया है और उनको लिस्ट दे दी गई है। जो भी अपराधी जिले में होंगे उनकी धरपकड़ की जाएगी। उन्होंने बताया कि किशनगंज इलाके में जिस महिला को डिटेन किया गया है, उससे पूछताछ जारी है। 

एटीएस की टीम गई हुई है। फिलहाल उस महिला के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में कितने विदेशी पकड़े गए हैं, यह पूरी जानकारी दी जाएगी। पश्चिमी चरण और बगहा तक बिहार का बॉर्डर लगता है। 

वहीं नक्सलियों की भी गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारियां बताती है कि त्योहारों के दौरान बिहार पुलिस ने विधि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में लगातार सक्रिय रही है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा