लाइव न्यूज़ :

सरकारी अध्यापक निकला आतंकी, पास से बरामद हुए 'परफ्यूम बम'; यात्री बस और नरवाल में दोहरे बम विस्फोट का है आरोपी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 2, 2023 16:06 IST

डीजीपी के मुताबिक, आरिफ एक सरकारी कर्मचारी है और लश्करे तौयबा गुट का सक्रिय आतंकी है। वह रियासी निवासी कासिम और उसके चाचा कमरदीन के इशारे पर काम कर रहा था, जो रियासी निवासी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी जम्मू संभाग के रियासी जिले का निवासी है।नाम आरिफ अहमद है जो पेशे से सरकारी अध्यापक है।पुलिस ने उसके पास से परफ्यूम बम बरामद किए हैं।

जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कटड़ा में यात्री बस और नरवाल में दोहरे बम विस्फोटों के आरोपी को पकड़ा लिया है। आरोपी सरकारी कर्मचारी है। पुलिस ने उसके कब्जे से परफ्यूम बम बरामद किया है। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि यह कितना शक्तिशाली है। 

जम्मू में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस की 11 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद, जम्मू संभाग के रियासी जिले के निवासी आरिफ अहमद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

डीजीपी के मुताबिक, आरिफ एक सरकारी कर्मचारी है और लश्करे तौयबा गुट का सक्रिय आतंकी है। वह रियासी निवासी कासिम और उसके चाचा कमरदीन के इशारे पर काम कर रहा था, जो रियासी निवासी हैं। वे दोनों फिलहाल पाकिस्तान में हैं और लश्करे तौयबा के लिए ही काम करते है। उन्होंने दावा किया कि आरिफ तीन आईईडी धमाकों की घटनाओं- शास्त्री नगर, कटड़ा और 21 जनवरी को नरवाल में शामिल था।

पुलिस महानिदेशक के मुताबिक, अभी तक उन्होंने आईईडी, स्टिकी बम और टाइमर लगे आईईडी के साथ आईईडी देखे थे। लेकिन आरिफ के पास से एक नए प्रकार का आईईडी बम बरामद किया गया जो परफ्यूम आईईडी है। यह आईईडी एक बोतल के रूप में है और एक परफ्यूम की बोतल की तरह लगता है, लेकिन इसमें विस्फोटक सामग्री होती है। हमने इसे अभी तक छुआ नहीं है। फिलहाल पुलिस इस परफ्यूम बम की ताकत को जांचने में जुटी हुई है।

महानिदेशक ने आगे बताया कि इन आईईडी का मुख्य उद्देश्य निर्दोष लोगों को निशाना बनाना और जम्मू क्षेत्र में सांप्रदायिक नफरत पैदा करना है। पत्रकारों के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत चतुर ओजीडब्ल्यू था। उसने अपने कपड़े, जूते और यहां तक कि उसने अपने मोबाइल फोन को भी आग के हवाले कर दिया था। उसने सारे सबूत जला दिए थे। लेकिन पुलिस ने छोटी-छोटी सूचनाओं और सुरागों पर भी मेहनत की, जिसके कारण आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह दावा करते थे कि आरिफ को मिले आईईडी को ड्रोन के जरिए हवा से गिराया गया था। वे कहते थे कि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरिफ के और लिंक और संभावित कश्मीर कनेक्शन के बारे में पूछे जाने पर, डीजीपी ने कहा कि अभी तक यह नहीं देखा गया है कि कश्मीरी युवा आतंकवाद के लिए जम्मू आ रहे हैं या जम्मू के युवा कश्मीर जा रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी