गुजरात में बच्ची से रेप और हत्या कर फरार आरोपी बिहार के बक्सर गिरफ्तार

By भारती द्विवेदी | Published: October 20, 2018 03:19 PM2018-10-20T15:19:32+5:302018-10-20T15:19:32+5:30

शिकायत दर्ज होने के बाद लिम्बायत पुलिस क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कुल 10 अलग-अलग टीम बच्ची को ढूंढने में लगी थी।

accused of gujarat rape and murder case arrested form buxar in bihar | गुजरात में बच्ची से रेप और हत्या कर फरार आरोपी बिहार के बक्सर गिरफ्तार

गुजरात में बच्ची से रेप और हत्या कर फरार आरोपी बिहार के बक्सर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: हाल ही में गुजरात में साढे तीन साल की बच्ची से रेप कर उसकी हत्या का मामला सामने आया था। रेप और हत्या के आरोपी अनिल यादव को गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया है। बक्सर डीएसपी सतीश कुमार ने आरोपी अनिल की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि की है।

बता दें कि 13 अक्टूबर को सूरत के लिम्बायत गोडाद्रा विस्तार में बच्ची की लाश मिली थी। लाश मिलने के दो दिन पहले से वो अपने घर से गायब थी। शिकायत दर्ज होने के बाद लिम्बायत पुलिस क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कुल 10 अलग-अलग टीम बच्ची को ढूंढने में लगी थी। दो दिन बाद बच्ची की लाश उसके घर के नीचे ही एक प्लास्टिक बैग में मिली थी। घर वालों ने रेप और हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले अनिल यादव पर लगाया। आरोपी अनिल बिहार का रहने वाला था। अनिल हाल ही में पड़ोस में किराए पर रहने के लिए आया था।

घटना के बाद से ही अनिल वहां से फरार हो गया था। मामला के तूल पकड़ते ही गुजरात में वहां रहने वाले उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया गया था। वहां के लोकल लोगों की उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट की घटना और वीडियो सामने आने लगे थे।

Web Title: accused of gujarat rape and murder case arrested form buxar in bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे