लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल 14 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में किया गया पेश, कोर्ट ने अंसार और असलम को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: April 17, 2022 19:05 IST

दिल्ली पुलिस ने हिंसा में शामिल 14 आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें अंसार नाम के शख्स को हिंसा का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने शेष 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजामामले में अब तक 20 लोग गिरफ्तार, 2 किशोरों को भी लिया गया हिरासत मेंआरोपितों के कब्जे से 3 तमंचा और 5 तलवारें बरामद की गईं

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार को सभी 14 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट के सामने पेश किया गया। रोहिणी कोर्ट ने अंसार और असलम नाम के दो आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शेष 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अदालत में, दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अंसार और असलम को 15 अप्रैल को शोभायात्रा के बारे में पता चला और फिर उन्होंने यह साजिश रची। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा, "हमें सीसीटीवी फुटेज को देखना होगा और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करनी होगी।"

दिल्ली पुलिस द्वारा कोर्ट ले जाते समय एक आरोपी पुष्पा अंदाज में मुस्कराते हुए नजर आया। दिल्ली में हनुमान जयंती के दिन शनिवार को दिल्ली जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद इलाके में दो समुदाय के बीच तनाव देखने को मिला।  

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। लगातार पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिसबलों की तैनाती से लोगों को आश्वस्त किया जा रहा है कि सब ठीक है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को हिंसा में शामिल 14 आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें अंसार नाम के शख्स को हिंसा का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। 

हालांकि डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी के मुताबिक जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कानून का उल्लंघन करने वाले 2 किशोरों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से 3 तमंचा और 5 तलवारें बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा आगे की जांच जारी है। 

दिल्ली पुलिस द्वारा कोर्ट में जिन 14 आरोपियों को पेश किया है उनमें अंसार, मोहम्मद असलम, शहजाद, मुख़्तार अली, मोहम्मद अली, आमिर, अक्सार, नूर आलम, ज़ाहिद, ज़ाकिर, अकरम, इम्तियाज़, मोहम्मद अली और जहीर नाम का शख्स शामिल है।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला