लाइव न्यूज़ :

राजस्थान-कर्नाटक में हादसा, पैदल चल रहे लोगों को कुचला, 9 की मौत और कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 11:49 IST

सिकाराम (35), जालाराम (34) और महेशाराम (30) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरानी भटियानी माता मंदिर की पैदल यात्रा पर जा रहा था। चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।गोकर्णा, उडुपी और मुरुदेश्वर सहित तटीय स्थलों की यात्रा के बाद बेंगलुरु लौट रही थी।

जयपुरः राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार, बालोतरा जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर मिनी ट्रक ने पहले बोलेरो कैंपर वाहन को टक्कर मारी और फिर पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक डेरावर सिंह ने बताया कि यह हादसा रविवार रात सिवाना थाने के आसोतरा-मूठली गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि जालोर जिले के बागोड़ा इलाके के सात तीर्थयात्रियों का समूह जसोल में रानी भटियानी माता मंदिर की पैदल यात्रा पर जा रहा था। हादसे में जालोर जिले के बागोड़ा के रहने वाले सिकाराम (35), जालाराम (34) और महेशाराम (30) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

मिनी ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ कस्बे में एक ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार को सदर थाना इलाके के भगवानसर गांव और सरदारगढ़ मोड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकरा गईं, जिससे सवार सड़क किनारे गिर गए। सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को कुचलते हुए निकल गया।

मृतकों की पहचान सिंधुवाला गांव के रहने वाले आदराम (50), उनके बेटे रामकुमार (32) और 4 केएसआर-श्योपुरा के इमीलाल (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों काम खत्म करके घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल के सवार को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

कर्नाटक : तुमकुरु में कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकराई, तीन की मौत

तुमकुरु तालुक में सोमवार को एक कार के सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना नेलाहल गांव में हुई जब कार गोकर्णा, उडुपी और मुरुदेश्वर सहित तटीय स्थलों की यात्रा के बाद बेंगलुरु लौट रही थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “कार ने लॉरी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के अनिकेत (42) और अभीर (44) तथा आंध्र प्रदेश की संमुख्ती (35) के रूप में हुई है। तीनों बेंगलुरु में रहते थे और एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे।

दुर्घटना में कार के अन्य तीन यात्री भी घायल हुए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को तुरंत तुमकुरु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए तुमकुरु जिला अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानकर्नाटकसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम