लाइव न्यूज़ :

नोएडा में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत, बेहोश मिले बुजुर्ग ने भी दम तोड़ा

By भाषा | Updated: May 22, 2020 14:44 IST

नोएडाः अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 में वीरेंद्र सिंह झा (57 वर्ष) पुत्र जयकांत झा रहते थे। वह ग्रेटर नोएडा स्थित पेप्सी कंपनी में काम करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देथाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 में रहने वाले एक व्यक्ति की शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडाः थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 में रहने वाले एक व्यक्ति की शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव के पास बेहोशी की हालत में मिले एक वृद्ध व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 में वीरेंद्र सिंह झा (57 वर्ष) पुत्र जयकांत झा रहते थे। वह ग्रेटर नोएडा स्थित पेप्सी कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि 15 दिन से वह कंपनी में काम करने नहीं जा रहे थे। कंपनी के प्रबंधकों से उनका कोई विवाद हो गया था। 

अपर उपायुक्त ने बताया कि देर रात को वह शराब का सेवन करके घर पहुंचे तथा अपने बच्चों को अपने कमरे से बाहर निकाल दिया। आज सुबह चार बजे के आसपास वह लहूलुहान अवस्था में अपने कमरे में अकेले मिले। उन्होंने बताया वीरेंद्र के भाई सुनील कुमार झा ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव के पास 80 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति कुछ दिन पूर्व पुलिस को बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये