लाइव न्यूज़ :

एक साल पहले प्रेमी के साथ भागी महिला को यूपी में मारी गई गोली, हत्या के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की हुई तैनाती, जानें मामला

By भाषा | Updated: June 29, 2023 14:16 IST

ग्राम प्रधान बलवा ने बताया कि मृतका के परिवार के लोग उसके इस रिश्ते से खुश नहीं थे क्योंकि जिससे उसने विवाह किया था वह दूसरी जाति का है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना बुधवार की शाम बुढ़ाना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैअपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज के बाद गांव लौटी फरहाना दवा खरीदने के लिए जा रही थी।

मुजफ्फरनगरः एक साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भागी 22 वर्षीय महिला की अलीपुर अतेर्ना गांव में उसके परिजनों द्वारा गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि यह झूठी शान की खातिर की गई हत्या का मामला है।

पुलिस उपायुक्त विनय गौतम ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना बुधवार की शाम बुढ़ाना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज के बाद गांव लौटी फरहाना दवा खरीदने के लिए जा रही थी, तभी कथित तौर पर उसके परिजनों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए। ग्राम प्रधान बलवा ने बताया कि मृतका के परिवार के लोग उसके इस रिश्ते से खुश नहीं थे क्योंकि जिससे उसने विवाह किया था वह दूसरी जाति का है। इस बीच, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ऐहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?