लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी दिल्ली में 'आप' नेता ने की आत्महत्या, लाश को कब्जे में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2022 23:03 IST

इस पूरी घटना पर बोलते हुए पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने कहा है कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि राजौरी गार्डन निवासी संदीप भारद्वाज को उनके आवास से मृत लाया गया है। ऐसे में पुलिस की अपराध शाखा की टीम को मौके पर बुलाया गया है ताकि इसकी सही से जांच हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी दिल्ली में एक 'आप' नेता ने खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि नेता का पत्थर का कारोबार था और उनका तलाक भी हो गया था।ऐसे में पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता का शव पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में स्थित उनके आवास में गुरुवार को फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के मजदूर प्रकोष्ठ के सचिव संदीप भारद्वाज (55) को उनके एक दोस्त कुकरेजा अस्पताल ले गए थे। 

पुलिस ने क्या कहा 

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने कहा कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि राजौरी गार्डन निवासी संदीप भारद्वाज को उनके आवास से मृत लाया गया है। पुलिस की अपराध शाखा की टीम को मौके पर बुलाया गया है। 

मामले में पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत पूछताछ की कार्यवाही कानून के अनुसार की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मृतक संदीप भारद्वाज संगमरमर समेत अन्य पत्थरों का कारोबार करते थे। वह तलाकशुदा थे जो अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते थे। 

82 साल के बुजुर्ग ने कर ली थी आत्महत्या

इससे पहले एक दूसरी घटना में उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में बने सुर घाट पर यमुना में छलांग लगाकर 82 वर्ष के एक उद्यमी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी जयप्रकाश गर्ग के तौर पर की गई है। 

पुलिस के अनुसार, गर्ग देर शनिवर देर रात अपने घर से स्कूटर पर निकले और यमुना में छलांग लगा दी थी। मामले में बोलते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना से पहले गर्ग ने परिजनों के लिए एक चिट्ठी भी छोड़ी थी। 

इस कारण की थी आत्महत्या

मामले में पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में गर्ग ने लिखा है कि वह वजीराबाद जा रहे हैं और उनका स्कूटर घाट के पास खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया, गर्ग ने यह भी लिखा है कि धंधे में घाटा होने के कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गर्ग का गाजियाबाद में पेंट फैक्टरी थी। पोस्टमार्टम के बाद गर्ग का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। आपको बता दें कि गर्ग के परिवार में उनके दो विवाहित पुत्र हैं।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीNew DelhiAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज