लाइव न्यूज़ :

शुजात बुखारी हत्या मामले में चौथा संदिग्ध हिरासत में, आतंकियों ने किया था मर्डर

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2018 19:14 IST

पुलिस का दावा है कि शुजात बुखारी की हत्या आतंकवादियों ने ही की थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फेंस कर दी है।

Open in App

श्रीनगर, 15 जून:  श्रीनगर में राइजिंग कश्‍मीर के एडीटर शुजात बुखारी की हत्‍या 14 जून को चार आतंकियों ने मिलकर कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में चौथे संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि शुजात बुखारी की हत्या आतंकवादियों ने ही की थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फेंस कर दी है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने उन्हें 15 बार गोली मारी थी। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने उनकी हत्‍या करने वाले तीन आतंकियों की फोटोग्राफ्स पहले ही जारी कर दी थी। 

हिरासत में लिया गया चौथा शख्स बुखारी पर हमले के बाद शव को कार से निकालने में स्थानीय लोगों की मदद करता नजर आया था। घटनास्थल से सबसे पहले सामने आईं कुछ तस्वीरों में वह साफ देखा जा सकता है। हमले के बाद सामने आए एक विडियो में दिखता है कि शव गाड़ी से निकालते वक्त उसकी बंदूक नीचे गिर जाती और वह फुर्ती से बंदूक उठाकर सबसे नजरों से बचकर निकल जाता है। 

पुलिस ने बताया कि तीन बाइक सवारों ने ही बुखारी पर हमला किया था। श्रीनगर में हाई अलर्ट जारी कर पत्रकार की हत्या करने वाले आतंकियों की तलाश में जुटी पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को चिह्नित कर लिया है। लेकिन वह अभी गिरफ्त में नहीं हैं। इन संदिग्ध बाइक सवार हमलावरों की पहचान कर ली गई है और तीनों लश्कर के आतंकी हैं।  

इनकी पहचान अबू उसामा, नवीद जट और मेहराजुद्दीन बंगारू के रूप में हुई है और इनकी तलाश की जा रही है। इनके अलावा चौथा संदिग्ध सोशल मीडिया पर शेयर हो रही तस्वीरों और विडियो में दिख रहा है।

चौथे आतंकी की तस्वीर पुलिस ने जारी की है। पुलिस ने इस मामले में चौथे संदिग्ध की जो तस्वीर जारी की है। उसने सफेद शर्ट पहली है और दाढ़ी रखी हुई है।  पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से मदद मांगी है कि वे बुखारी की हत्‍या करने वाले आतंकियों की तलाश में उसकी मदद करें। बुखारी अपने ऑफिस से निकलकर इफ्तार की पार्टी के लिए जा रहे थे तभी बीच रास्ते में उनकी हत्‍या कर दी गई। उनके साथ उनके दो बॉडीगार्ड्स और उनके सेक्रेटरी को भी गोली मारी गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा