लाइव न्यूज़ :

ठाणे में 40 वर्षीय शख्स ने आवारा कुत्ते का किया था यौन शोषण, अब कोर्ट ने सुनाई 6 महीने के जेल की सजा

By अनुराग आनंद | Updated: January 13, 2021 13:11 IST

ठाणे में एक शख्स ने जुलाई 2020 में सड़क पर जा रहे एक कुत्ते को पकड़कर उसका यौन शोषण किया था। अब इस मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत अपराध के लिये 1050 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।इस मामले में यहां की एक अदालत ने 40 वर्षीय आरोपी को छह महीने कैद की सजा भी सुनाई है।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी द्वारा आवारा कुत्ते के साथ यौन शोषण करने का यह मामला पिछले साल जुलाई माह का है, लेकिन इस मामले में अब अदालत ने आरोपी शख्स को सजा सुनाई है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस मामले के आरोप में यहां की एक अदालत ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को छह महीने कैद की सजा सुनाई है। सोमवार को जारी आदेश में ठाणे के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट वी पी खांदरे ने आरोपी विजय चालके को दोषी ठहराते हुए छह महीने साधारण कैद की सजा सुनाई। 

आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत अपराध के लिये 1050 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन के मुताबिक आरोपी ने जुलाई 2020 में सड़क से एक कुत्ते को पकड़कर उसका यौन उत्पीड़न किया। मजिस्ट्रेट ने इस मामले में शिकायतकर्ता की गवाही को मानते हुए आरोपी को सजा सुनाई।  

इससे पहले भी पटना में इस तरह का मामला आया है सामने-

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब किसी इंसान ने किसी जानवर का यौन शोषण करने का प्रयास किया हो। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। इसी तरह का एक मामला कुछ दिनों पहले बिहार की राजधानी पटना में सामने आया था। यहां एक गार्ड ने बेजुबान जानवर को अपनी हवस का शिकार बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गार्ड की इस हरकत का एक शख्स ने वीडियो भी बनाया था। इसके बावजूद पुलिस ने यह केस लेने से मना कर दिया था। लेकिन थाने के कई चक्कर लगाने के बाद पुलिस को यह मामला दर्ज़ करना पड़ा। यह घटना 1 नवंबर को पटना के बुद्ध मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट की है।

नूंह में एक बकरी के साथ 8 लोगों ने किया था सामूहिक कुकर्म-

इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाले एक नहीं अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं। दो साल पहले जुलाई 2018 को हरियाणा के नूंह में हर कोई हैरान रह गया जिसने भी सुना कि एक बकरी के साथ 8 लोगों ने मानवता पर कलंक लगाने वाली हरकत की है। दरअसल, नूंह जिले में आठ लोगों ने एक बेजुबान जानवर से ऐसी दरिंदगी कर डाली जिससे उसकी मौत हो गई थी। खबरों के मुताबिक एक गर्भवती बकरी के साथ आठ लोगों ने कुकर्म कर दिया था। इस घटना के दूसरे दिन बकरी की मौत हो गई थी। बकरी के मालिक ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :यौन उत्पीड़नथाइनकेसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला