तिरुवनंतपुरम केरलः 23 वर्षीय अफान ने 13 वर्षीय भाई, 80 वर्षीय दादी और प्रेमिका सहित 5 लोगों को मार डाला?, गंभीर हालत में मां अस्पताल में भर्ती
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2025 09:34 IST2025-02-25T09:34:07+5:302025-02-25T09:34:44+5:30
तिरुवनंतपुरम केरलः अफान की मां को गंभीर हालत में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपनी मां पर भी हमला किया था।

file photo
तिरुवनंतपुरम केरलः तिरुवनंतपुरम के निकट वेंजारामूडु में एक चौंकाने वाली घटना में 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने 13 वर्षीय भाई, 80 वर्षीय दादी और एक महिला सहित 05 लोगों की हत्या की है। महिला उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान अफान नामक व्यक्ति के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफान ने दावा किया था कि उसने जहर खा लिया है।
पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अफान की मां को गंभीर हालत में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपनी मां पर भी हमला किया था। मृतकों में दो उनके करीबी रिश्तेदार थे। यह घटना तब प्रकाश में आई जब अफान शाम को वेंजारामूडु पुलिस थाने में आया और अपना अपराध कबूल किया।