लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर की सेंट्रल जेल में 20 साल के कैदी ने लगाई फांसी, तीन सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, जानें वजह

By भाषा | Updated: January 27, 2020 16:26 IST

इसके बाद नरोत्तम को पहले बाल अनुरक्षण केन्द्र में रखा गया, लेकिन 23 जनवरी को उसे जेल में भेज दिया गया।

Open in App

ग्वालियर की केन्द्रीय जेल में 20 वर्षीय कैदी ने 26 जनवरी की शाम को पेड़ से फांसी लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी की ली। कैदी पोस्को एक्ट में आरोपी था। इस घटना के बाद जेल के तीन सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। केन्द्रीय जेल के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि 26 जनवरी की शाम को नरोत्तम रावत (20) नाम का कैदी खाना खाने के बाद बैरक में नहीं पहुंचा। खोजने पर उसका शव जेल परिसर में मंदिर के पास लगे एक पेड़ पर लटका हुआ पाया गया।

इसकी सूचना तुरंत बहोड़ापुर थाने में दी गई। उन्होंने बताया कि नरोत्तम ग्वालियर जिले के ही एटमा गांव का निवासी था और उसे 23 जनवरी को पोस्को एक्ट के तहत जेल में बंद किया गया था। साहू ने बताया कि मामले में जेल के तीन सुरक्षाकर्मियों ओमप्रकाश सुमन, मनोज त्यागी और प्रेम गोयल को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

कैदी के भाई भीकम रावत ने नरोत्तम की उम्र 17 साल 11 माह होने का दावा करते हुए बताया कि इसी साल एक जनवरी को उनका भाई एक लड़की को लेकर भागा था, लेकिन 4 जनवरी को उसे थाने में हाजिर करा दिया था।

इसके बाद नरोत्तम को पहले बाल अनुरक्षण केन्द्र में रखा गया, लेकिन 23 जनवरी को उसे जेल में भेज दिया गया। भीकम ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच नरोत्तम ने जेल में फांसी कैसे लगा ली, इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि जेल अधीक्षक साहू ने बताया कि 23 जनवरी को न्यायालय के वारंट पर नरोत्तम रावत की उम्र 20 वर्ष लिखी हुई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये