लाइव न्यूज़ :

बकाया कर्ज नहीं दे पाने पर 19 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी, मां की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 15, 2019 05:37 IST

खुदकुशी मामलाः पुलिस ने बताया कि युवती वैष्णवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसकी मां तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जीवन के लिये संघर्ष कर रही है। वह 90 प्रतिशत झुलस गई है।

Open in App

कर्ज अदायगी में चूक के कारण अपने घर की कुर्की की आशंका के चलते 19 वर्षीय एक युवती ने अपनी मां के साथ अपने शरीर पर किरासन तेल डाल कर आग लगा ली जिसके कारण लड़की की मौत हो गई और उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि युवती वैष्णवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसकी मां तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जीवन के लिये संघर्ष कर रही है। वह 90 प्रतिशत झुलस गई है।जिस समय यह घटना हुई उस समय वैष्णवी के पिता चंद्रन घर पर नहीं थे। परिवार ने करीब 15 साल पहले नेयाटिनकारा के एक बैंक से छह लाख रुपये का आवास रिण लिया था और पहले ही करीब आठ लाख रुपये का भुगतान कर चुके थे।चंद्रन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अदायगी में चूक के कारण लगभग छह लाख रुपये का बकाया था और बैंक ने संपत्ति कुर्क करने की धमकी दी थी।’’ उन्होंने बताया कि परिवार ने बकाया का भुगतान करने के लिए बैंक से कुछ समय मांगा था। उन्होंने बताया कि हालांकि, बैंक के अधिकारी लगातार उनकी पत्नी को फोन कर रहे थे।उनका कहना था कि वे कर्ज का भुगतान करें या अपनी संपत्ति की कुर्की के लिए तैयार रहें। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने बताया कि सरकार बैंक के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगेगी। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला