13 साल की नाबालिग के साथ 11 लोगों ने किया बारी-बारी से गैंगरेप, पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती

By एस पी सिन्हा | Published: August 3, 2018 08:37 PM2018-08-03T20:37:44+5:302018-08-03T20:37:44+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है।

13 year old Gang raped by 11 people in jharkhand | 13 साल की नाबालिग के साथ 11 लोगों ने किया बारी-बारी से गैंगरेप, पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती

13 साल की नाबालिग के साथ 11 लोगों ने किया बारी-बारी से गैंगरेप, पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती

रांची, 03 अगस्तः पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 11 लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद धमकी दी कि अगर किसी को बताया दो जान से मार देंगे। बताया जाता है कि करलाजोडी के बाइहातु की रहने वाली इस मासूम के साथ पंचों गांव में 11 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म जिसमें 9 नाबालिग हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है। 

लड़की अपने गांव से दूर बकरी चरा रही थी तभी गांव के नौ नाबालिग और दो शादीशुदा व्यक्तियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा और लड़की का मुंह गमछा से बांधकर झाड़ियों में ले गए। जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 11 लोगों द्वारा दुष्कर्म के बाद डराए धमकाए जाने पर लड़की ने अपने घरवालों को भी कुछ नहीं बताया। लगभग एक सप्ताह बाद परिजनों ने पीड़िता की उदासी का कारण पूछा तो पीड़िता ने सारी बात रोते-रोते अपने परिजनों को बताया। 

उसने कहा कि बकरी लेकर चराने गई थी तो दो गांव की सीमा पर सुनसान जगह गांव के 11 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घर में नहीं बताने की धमकी भी दी। इस संबंध में लड़की ने अपने परिजनों को बताया कि वो उन लड़कों का नाम नहीं जानती है, लेकिन चेहरा देख पहचान सकेगी। 

बताया जाता है कि इसके बाद आपसी विचार विमर्श के बाद पीड़िता से दुष्कर्म आरोपियों की पहचान करवाने को लेकर परिजनों ने मन बनाया। दुष्कर्मियों की पहचान करवाने को लेकर परिजन पीड़िता को उसी जगह पर लेकर गए। जहां दुष्कर्मियों में से एक लड़के को पीड़िता ने पहचान लिया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने लड़के की पिटाई कर अन्य लड़कों का नाम पूछा। जिस पर दुष्कर्मी ने अन्य लड़कों के नाम बताया है। 

हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने इस कांड की जांच शुरू कर दी है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: 13 year old Gang raped by 11 people in jharkhand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे