नोएडाः नाबालिग साली का बलात्कार कर मरा हुआ समझकर नहर के किनारे झाड़ियों में फेंका, सुबह मिली जिंदा तो...
By भाषा | Published: August 26, 2019 06:11 AM2019-08-26T06:11:55+5:302019-08-26T06:11:55+5:30
11 साल की नाबालिग का रेपः आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
नोएडा के थाना साइट- पांच क्षेत्र के कासना गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर अपनी 11 वर्षीय नाबालिग साली को अगवा करके उसके साथ शनिवार रात को मारपीट कर बलात्कार करने का आरोप है। आरोपी ने उसे मरा हुआ समझकर नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और देर रात को अपनी पत्नी के साथ जाकर थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
किशोरी को रविवार की सुबह होश आ गया तो वह रोती हुई सड़क पर पहुंची। वहां से गश्ती करते हुए निकल रही पुलिस वैन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे देखा तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना साइट- पांच क्षेत्र के कासना गांव में रवि नामक व्यक्ति किराए पर रहता है। चार माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद जब उसकी पत्नी रवि के साथ ग्रेटर नोएडा आई तो वह अपनी 11 वर्ष की बहन को भी अपने साथ ले आई।
एसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके रवि के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलात्कार की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।