Highlightsइंस्टाग्राम पर कोहली 5 करोड़ फॉलोवर्स वाले पहले भारतीय बन गए हैं।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम पर 3.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को सिर्फ 1.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहलीइंस्टाग्राम पर नंबर एक भारतीय बन गए हैं। इंस्टाग्राम पर कोहली 5 करोड़ फॉलोवर्स वाले पहले भारतीय बन गए हैं और इस मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी उनके आसपास नहीं हैं।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले भारतीयों की लिस्ट में विराट कोहली के बाद प्रियंका चोपड़ा हैं, जिन्हें 4.99 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले भारतीयों की लिस्ट में कोहली और प्रियंका के बाद दीपिका पादुकोण का नंबर आता है, जिन्हें 4.41 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
नरेंद्र मोदी के 3.4 और बिग बी के 1.4 करोड़ फॉलोवर्स
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम पर 3.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, जो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीयों में 8वें नंबर पर हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को सिर्फ 1.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। वहीं सलमान खान को 29.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीयों में टॉप 10 में भी नहीं हैं।
सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय
नंबर | सेलीब्रिटी | फॉलोवर्स | फॉलोइंग |
1 | विराट कोहली | 50.00 मिलियन | 148 |
2 | प्रियंका चोपड़ा | 49.88 मिलियन | 505 |
3 | दीपिका पादुकोण | 44.0 मिलियन | 113 |
4 | आलिया भट्ट | 43.0 मिलियन | 529 |
5 | श्रद्धा कपूर | 40.3 मिलियन | 430 |
6 | जैकलीन फर्नांडिस | 37.0 मिलियन | 850 |
7 | अक्षय कुमार | 36.4 मिलियन | 5 |
8 | नरेंद्र मोदी | 34.4 मिलियन | 0 |
9 | नेहा कक्कर | 32.6 मिलियन | 226 |
10 | अनुष्का शर्मा | 32.5 मिलियन | 232 |
विराट कोहली का क्रिकेट करियर
विराट कोहली फिलहाल भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं और 21 फरवरी से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तानी करेंगे।कोहली ने अब तक 84 टेस्ट, 248 वनडे और 81 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 54.98 की औसत से 7202, वनडे में 59.34 की औसत से 11867 और टी-20 में 50.8 की एवरेज से 2794 रन बनाए हैं। कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक लगाए हैं।