Video: सोफी डिवाइन ने जड़ा महिला टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक, महज 36 गेंदों में पूरी की सेंचुरी

सोफी डिवाइन ने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 14, 2021 11:48 AM2021-01-14T11:48:56+5:302021-01-14T12:29:27+5:30

Video: Sophie Devine slams fastest century in women's T20 cricket | Video: सोफी डिवाइन ने जड़ा महिला टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक, महज 36 गेंदों में पूरी की सेंचुरी

सोफी डिवाइन ने महिलाओं के टी20 क्रिकेट में विश्व कीर्तिमान बनाया है।

googleNewsNext
Highlightsसोफी डिवाइन ने महिला क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड।सोफी डिवाइन बनीं टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाली महिला।सोफी डिवाइन ने महज 36 गेंदों मे जड़ी सेंचुरी।

New Zealand Cricket Women's Twenty20 Otago Women vs Wellington Women: न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने घरेलू टी20 मैच के दौरान इतिहास रच दिया है। डिवाइन ने महज 36 गेंदों में शतक पूरा कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्टार क्रिकेटर सोफी डिवाइन अब टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं।

ओटैगो ने शानदार शुरुआत के बावजूद बनाए महज 128 रन

न्यूजीलैंड क्रिकेट वीमेंस टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओटैगो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 128 रन बनाए। टीम को मिली कॉवेन (29) और पॉली इन्ग्लिस ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई।

इनके अलावा कप्तान कैटी मार्टिन ने 27, जबकि हैली जेनसन ने 35 रन की पारी खेली, जिसके दम पर टीम शर्मनाक स्थिति से बच सकी। विपक्षी टीम की ओर से जेस केर्र-कास्पेरेक को 2-2, जबकि एमिली केर्र को 1 विकेट हाथ लगा।

सोफी डिवाइन-मैडी ग्रीन के बीच अटूट 131 रन की साझेदारी

टारगेट का पीछा करते हुए वेलिंग्टन की सलामी जोड़ी ने अपने दम पर ही मैच जिता दिया। सोफी डिवाइन और कप्तान मैडी ग्रीन ने महज 8.4 ओवरों में 131 रन की अटूट साझेदारी की।

सोफी डिवाइन ने जड़ी 18 बाउंड्री

सोफी डिवाइन ने 38 गेंदों में 9 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 108 रन बनाए, जबकि ग्रीन ने 15 बॉल का सामना किया और 2 बाउंड्री जड़ते हुए 20 रन बनाए। ओटैगो की तरफ से कोई भी गेंदबाज विकेट झटकने में सफल नहीं रहा।

Open in app