T20 World Cup: विराट कोहली के बाद कौन कप्तान, भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता बोले-रोहित शर्मा नहीं, ये दो दिग्गज अच्छे विकल्प हो सकते हैं

T20 World Cup: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा, ‘‘अगर वे बहुत आगे के बारे में सोच रहे हैं तो केएल राहुल और ऋषभ पंत अच्छे विकल्प हो सकते हैं।’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 3, 2021 04:45 PM2021-11-03T16:45:11+5:302021-11-03T16:46:59+5:30

T20 World Cup virat kohli rohit sharma rishab pant kl rahul indian team caption Sarandeep Singh former selector  | T20 World Cup: विराट कोहली के बाद कौन कप्तान, भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता बोले-रोहित शर्मा नहीं, ये दो दिग्गज अच्छे विकल्प हो सकते हैं

रोहित एक अच्छा विकल्प है (सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी के लिये), वह आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है।

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे।कोहली के स्थान पर रोहित शर्मा का कप्तान बनना तय है। छोटी अवधि के लिये ही यह भूमिका निभा पाएंगे।

T20 World Cup: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा कप्तानी के लिये पहली पसंद हैं लेकिन वे लंबे समय तक इस पद पर नहीं रह पाएंगे।

विराट कोहली विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और उनके स्थान पर रोहित का कप्तान बनना तय है। अब वनडे की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और सरनदीप ने कहा कि रोहित इस पद के लिये उपयुक्त हैं लेकिन वे छोटी अवधि के लिये ही यह भूमिका निभा पाएंगे।

सरनदीप ने कहा, ‘‘रोहित एक अच्छा विकल्प है (सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी के लिये), वह आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है। लेकिन चयन समिति को यह निर्णय लेना है कि क्या उन्हें कुछ वर्षों (2023 एकदिवसीय विश्व कप तक) के लिए कप्तान बनाया जाए। ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी जाए जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे बहुत आगे के बारे में सोच रहे हैं तो केएल राहुल और ऋषभ पंत अच्छे विकल्प हो सकते हैं।’’

Open in app