अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लगाई फांसी, निधन पर क्रिकेट जगत भी स्तब्ध

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। सुशांत सिंह के नौकर ने ये जानकारी पुलिस को दी...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 14, 2020 03:29 PM2020-06-14T15:29:48+5:302020-06-14T17:56:02+5:30

Sushant Singh Rajput commits suicide, Suresh Raina, R Ashwin and others pay tribute | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लगाई फांसी, निधन पर क्रिकेट जगत भी स्तब्ध

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लगाई फांसी, निधन पर क्रिकेट जगत भी स्तब्ध

googleNewsNext
Highlightsसुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की।सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दी।क्रिकेट जगत भी स्तब्ध।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। सुशांत के सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत भी सकते में है। सुशांत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में लीड रोल निभा चुके थे।

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और सुरेश रैना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा दुख जताया है।

सचिन तेंदुलकर बोले- खबर से हैरान हूं और दुखी हूं...

पटना में जन्मे सुशांत सिंह ने 'केदारनाथ', 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी।

शेखर कपूर ने सुशांत राजपूत को फिल्म 'पानी' के लिए साइन किया था उस समय राजपूत ने कई बड़ी फिल्में छोड़ दी थी लेकिन बाद में 'पानी' भी रिलीज नहीं हो पाई, जिसे सुशांत ने करियर का बड़ा नुकसान बताया था।

सुशांत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभा चुके थे।

खबर ये भी आ रही है कि 'एमएस धोनी' फिल्म के सीक्वल को लेकर भी उनकी को-प्रोड्यूसर अरुण  पांडे से बातचीत चल रही थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने बतौर एक्टर अपना करियर टेलीविजन की दुनिया से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड जगत में अपना कदम रखा था।

Open in app