सानिया मिर्जा ने अपना जन्मदिन भूलने पर शोएब मलिक को टॉक शो में लगाई फटकार, कहा इतने मासूम नहीं, जितना दिखते हो

पति शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की यह नोक झोक पहली बार ऐसे खुल कर छुटे पर्दे पर आई है जिसे देख फैंस ने खूब मजे लिए।

By आजाद खान | Published: December 18, 2021 09:19 AM2021-12-18T09:19:15+5:302021-12-18T11:54:19+5:30

sports news indian tennis player sania mirza says shoaib malik is not innocent claim forget her birthday in pak talk show | सानिया मिर्जा ने अपना जन्मदिन भूलने पर शोएब मलिक को टॉक शो में लगाई फटकार, कहा इतने मासूम नहीं, जितना दिखते हो

सानिया मिर्जा ने अपना जन्मदिन भूलने पर शोएब मलिक को टॉक शो में लगाई फटकार, कहा इतने मासूम नहीं, जितना दिखते हो

googleNewsNext
Highlightsबहुत दिनों बाद क्रिकेटर शोएब मलिक और उनकी पत्नी सानिया मिर्जा की एक टॉक शो में दिखे।शो में वे एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दिखे।सानिया ने शोएब पर उनका बर्थडे भूलने का आरोप लगाया।

क्रिकेट: पाकिस्तानी क्रिकेटरशोएब मलिक और उनकी पत्नी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की एक टॉक शो में दी गई इंटरव्यू की चर्चा हर जगह हो रही है। क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने हाल में ही एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के टॉक शो में हिस्सा लिया था। इस शो में दोनों एक दूसरे के पोल खोलते दिखे जिसे दर्शकों ने खूब मजे लिया। शो में एंकर से सवालों के जवाब देते हुअ सानिया ने अपने पति को मासूम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि ये जितने मासूम दिखते हैं, उतने ये हैं नहीं। यही नहीं शोएब ने भी सानिया के कई राज इस शो में खोले और अपनी पत्नी का साथ देते भी दिखे। 

शोएब ने लगाया सानिया पर ताने मारने का आरोप

शो में एंकर के सवाल का जवाब देते हुए शोएब ने कहा कि जब जब सानिया की मर्जी वाली बात नहीं होती है, तब तब वह पुराने बातों को लेकर ताना मारती हैं। शोएब ने यह भी कहा कि सानिया को अपनी बात मनवाने का यही जरिया है कि पुराने बातो को लेकर ताने मारो। शोएब ने यह भी कहा कि अपनी मर्जी नहीं चलने पर सानिया का रिएक्शन तब बार बार आता है और वे इससे हर रोज झेलते हैं। इस बीच शोएब ने यह भी बताया कि सानिया वैसे तो झूठ नहीं बोलती हैं लेकि सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डालते हुए यह जरूर चीजें छुपाती हैं। इस पर सानिया ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं यह नहीं कहती है कि मैं झूठ नहीं बोलती, लेकिन मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि मैं झूठ नहीं बोलूं।’ बता दें कि इस टॉक शो का टेलिकास्ट आप जल्द ही पाकिस्तानी टीवी चैनल पर देख सकते हैं।

‘मैं अपना भी जन्मदिन भूल जाता हूं।’- शोएब मलिक

शो में अपने बारे में बात करते हुए शोएब ने यह माना कि वे अपना जन्मदिन भूल तक भूल जाते हैं। इस पर सानिया ने जवाब देते हुए कहा कि आप अपना जन्मदिन भूल जाते, अच्छी बात है लेकिन आप मेरे जन्मदिन को कैसे भूल गए। इस पर शोएब ने कहा, ‘बड़ी चीज क्या है, बर्थडे भूलना या इंसान को भूलना?’ इसके बाद एंकर ने पूछा, ‘शोएब का रौब ज्यादा है और आपका कम है, क्या यह बात सही है?’ तो इस पर सानिया मिर्जा ने कहा, ‘नहीं यह बात झूठ है। इनका कोई रौब नहीं है।’

क्या शोएब इतने ही मासूम हैं जितने दिखते हैं- एंकर ने सानिया से पूछा

एंकर द्वारा पूछे गए इस सवाल पर सानिया ने जवाब दिया और कहा, ‘हां यह बिल्कुल सही है। यह बिल्कुल भी मासूम नहीं हैं।’ सानिया ने यह बात फिर दोहराई कि ये मासूम नहीं हैं। सानिया ने शोएब पर मजे लेते हुए उन्हें मासूम नहीं होने की बात कही। हालांकि सानिया ने यह साफ नहीं किया कि किस कारण वह मासूम नहीं हैं, लेकिन फैंस को इन दोनों की नोक झोक ही खूब रास आई। 
 

Open in app