Rohit Sharma Record: सिक्स के साथ 10000 रन पूरे, 248 मैच खेलकर रिकॉर्ड बनाया, छठे भारतीय

Rohit Sharma Record: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 12, 2023 03:40 PM2023-09-12T15:40:13+5:302023-09-12T16:39:19+5:30

Rohit Sharma Record 10000 ODI runs with six typical Rohit Sharma 248 runs 30 shatak 3 double shatak | Rohit Sharma Record: सिक्स के साथ 10000 रन पूरे, 248 मैच खेलकर रिकॉर्ड बनाया, छठे भारतीय

file photo

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा ने कमाल कर दिया।वनडे में 10,000 रन बनाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी हैं।पाकिस्तान के साथ अर्धशतकीय पारी खेली थी।

Rohit Sharma Record: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल कर दिया। वनडे में 10,000 रन बनाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी हैं। सचिन तेंदुलकर 18426 रन के साछ पहले पायदान पर हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक वनडे रन: (India batters with 10,000 runs in ODIs)

सचिन तेंदुलकर - 452 पारियों में 18426 रन

विराट कोहली - 267 पारियों में 12902* रन

सौरव गांगुली - 297 पारियों में 11221 रन

राहुल द्रविड़​ - 314 पारियों में 10768 रन

एमएस धोनी - 294 पारियों में 10599 रन

रोहित शर्मा - 241 पारियों में 10000 रन।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 सुपर फोर मैच के दौरान 10,000 वनडे रन पूरे किए। रोहित ने प्रारूप में अपनी 241वीं पारी के दौरान एक छक्के के साथ 23 रन तक पहुंचने के बाद मील का पत्थर पार किया। 36 वर्षीय यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने।

पारियों के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। वह सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज भी हैं। रोहित ने 2007 में बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से लगभग 49 के औसत से 30 एकदिवसीय शतक और 50 अर्धशतक बनाए हैं।

सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारी)-

विराट कोहली (भारत) - 205 पारियां

रोहित शर्मा (भारत) - 241 पारियां

सचिन तेंदुलकर - 259 पारियां

सौरव गांगुली - 263 पारियां

रिकी पोंटिंग - 266 पारियां।

रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले भारत के छठे और दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को एशिया कप सुपर चार मैच में अपना 22वां रन पूरा करते ही यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की। वह तेज गेंदबाज कासुन रजिता पर उनके सिर के ऊपर से छक्का जड़कर इस मुकाम पर पहुंचे।

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार को अपनी 122 रन की पारी के दौरान वनडे में 13,000 रन पूरे किए थे। रोहित का यह 248वां वनडे मैच है और वह 241वीं पारी में 10,000 रन के मुकाम पर पहुंचे। केवल कोहली (205 पारी) ने ही उनसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। तेंदुलकर 259 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे।

रोहित दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 ओवरों की क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में कोलकाता में 264 रन की पारी खेली थी जो वनडे में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2013 में 209 रन और श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2017 में नाबाद 208 रन बनाए थे।

उन्होंने अब तक इस प्रारूप में 30 शतक लगाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में 23 जून 2007 को वनडे में पदार्पण करने वाले रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 2,251 रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 1500 से अधिक रन बनाए हैं।

Open in app