क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका, महेंद्र सिंह धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

By मनाली रस्तोगी | Published: August 15, 2020 8:31 PM

Open in App
1 / 8

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे।

2 / 8

आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होने जा रही है।

3 / 8

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास की जानकारी खुद फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए दी।

4 / 8

धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके बैकग्राउंड में 'मैं पल दो पल का शायर हूं' सॉन्ग चल रहा है।

5 / 8

वीडियो शेयर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कैप्शन में लिखा, 'आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। शाम 7:29 के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए...'

6 / 8

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी दिसंबर 2014 में टेस्ट से संन्यास ले चुके थे।

7 / 8

महेंद्र सिंह धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत कने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 जुलाई को भारत के लिए आखिरी मैच खेला था।

8 / 8

इस मैच में धोनी रन आउट हुए थे, जिसके बाद भारत ने फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका गंवा दिया था।

टॅग्स :एमएस धोनीक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या