सर्जरी के बाद लंदन मिलने पहुंचीं नीता अंबानी, हार्दिक पंड्या बोले- थैंक्यू भाभी...

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता ने समित में जसप्रीत बुमराह और पांड्या बंधुओं की तारीफ की।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 10, 2019 08:57 PM2019-10-10T20:57:13+5:302019-10-10T20:57:59+5:30

Nita ambani reached london to meet hardik pandya | सर्जरी के बाद लंदन मिलने पहुंचीं नीता अंबानी, हार्दिक पंड्या बोले- थैंक्यू भाभी...

सर्जरी के बाद लंदन मिलने पहुंचीं नीता अंबानी, हार्दिक पंड्या बोले- थैंक्यू भाभी...

googleNewsNext

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल में लंदन में अपनी सर्जरी करवाई है। इस सर्जरी के बाद रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी हार्दिक का हालचाल पूछने पहुंचीं।

हार्दिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "लंदन में मुझसे मिलने आने के लिए शुक्रिया भाभी। आपसे मिलकर अच्छा लगा। आपकी दुआएं और उत्साहजनक शब्द मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। आप हमेशा प्रेरणा का स्त्रोत हो।"

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता ने समित में जसप्रीत बुमराह और पांड्या बंधुओं की तारीफ की। बुमराह और कुणाल पांड्या और हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।

नीता ने कहा, "मैं आप लोगों के साथ एक युवा खिलाड़ी की बेहतरीन कहानी साझा करना चाहती हूं जिसे मुंबई इंडियंस ने एक बेहद छोटे शहर से खोजा।"

उन्होंने कहा, "आज बुमराह युवाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत है। बीते 10 साल में मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाड़ियों की खोज की है जिनमें हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं।"

Open in app