IPL Records: पिछले सभी सीजन के पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट, IPL 2024 में है इन गेंदबाजों का जलवा

पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में जमकर रन बने हैं और यह अब तक गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह रहा है। ऐसे में सबकी निगाहें उन खिलाड़ियों पर हैं जो रनों की बारिश के बीच भी पर्पल कैप की रेस में हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 21, 2024 10:41 AM2024-04-21T10:41:58+5:302024-04-21T10:43:27+5:30

Indian Premier League Records list of past Purple Cap winners IPL 2024 | IPL Records: पिछले सभी सीजन के पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट, IPL 2024 में है इन गेंदबाजों का जलवा

आईपीएल 2024 में पर्पल कैप अभी जसप्रीत बुमराह के पास है

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2024 में पर्पल कैप अभी जसप्रीत बुमराह के पास हैउनके नाम सात मैचों में 13 विकेट हैं राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल 7 मैचों में 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर हैं

Indian Premier League Records: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अब अपने दूसरे दौर की तरफ बढ़ रहा है। पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में जमकर रन बने हैं और यह अब तक गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह रहा है। ऐसे में सबकी निगाहें उन खिलाड़ियों पर हैं जो रनों की बारिश के बीच भी पर्पल कैप की रेस में हैं। ये कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को मिलती है। आईपीएल 2024 में पर्पल कैप अभी जसप्रीत बुमराह के पास है। उनके नाम सात मैचों में 13 विकेट हैं। राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल 7 मैचों में 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर हैं। गेराल्ड कोएत्जे और मुस्तफिजुर रहमान के नाम 11-11 विकेट हैं जबकि सनराईजर्स के खिलाफ 4 विकेट झटक कर कुलदीप यादव ने इस सीज़न में शीर्ष पांच विकेट लेने वालों में अपनी जगह बनाई। कुलदीप के अब इस सीजन में 10 विकेट हैं।

2023 सीज़न में, गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी ने 17 मैचों में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। उनके बाद उनके साथी मोहित शर्मा ने 14 मैचों में 27 विकेट लिए। तीसरे नंबर पर जीटी के ही अफगानिस्तान के राशिद खान रहे जिन्होंने 17 मैचों में 27 विकेट लिए हैं और उनके पीछे मुंबई इंडियंस के पीयूष चावला थे जिन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट लिए। 14 मैचों में 21 विकेट के साथ आरआर के चहल शीर्ष 5 की सूची में शामिल थे।

यहां पिछले सभी सीजन के पर्पल कैप विजेताओं की सूची दी गई है

आईपीएल 2023 पर्पल कैप विजेता: मोहम्मद शमी
कुल विकेट: 28 | टीम: गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2022 पर्पल कैप विजेता: युजवेंद्र चहल
कुल विकेट: 27 | टीम: राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2021 पर्पल कैप विजेता: हर्षल पटेल
कुल विकेट: 32 | टीम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आईपीएल 2020 पर्पल कैप विजेता: कगिसो रबाडा
कुल विकेट: 30 | टीम: दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2019 पर्पल कैप विजेता: इमरान ताहिर
कुल विकेट: 26 | टीम: चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2018 पर्पल कैप विजेता: एंड्रयू टाई
कुल विकेट: 24 | टीम: पंजाब किंग्स

आईपीएल 2017 पर्पल कैप विजेता: भुवनेश्वर कुमार
कुल विकेट: 26 | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2016 पर्पल कैप विजेता: भुवनेश्वर कुमार
कुल विकेट: 23 | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2015 पर्पल कैप विजेता: ड्वेन ब्रावो
कुल विकेट: 26 | टीम: चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2014 पर्पल कैप विजेता: मोहित शर्मा
कुल विकेट: 23 | टीम: चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2013 पर्पल कैप विजेता: ड्वेन ब्रावो
कुल विकेट: 32 | टीम: चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2012 पर्पल कैप विजेता: मोर्ने मोर्कल
कुल विकेट: 25 | टीम: दिल्ली डेयरडेविल्स

आईपीएल 2011 पर्पल कैप विजेता: लसिथ मलिंगा
कुल विकेट: 28 | टीम: मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2010 पर्पल कैप विजेता: प्रज्ञान ओझा
कुल विकेट: 21 | टीम: डेक्कन चार्जर्स

आईपीएल 2009 पर्पल कैप विजेता: आरपी सिंह
कुल विकेट: 23 | टीम: डेक्कन चार्जर्स

आईपीएल 2008 पर्पल कैप विजेता: सोहेल तनवीर
कुल विकेट: 22 | टीम: राजस्थान रॉयल्स

Open in app