जायसवाल ने ठोका शतक, भारत ने श्रीलंका को हराकर अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज जीती

श्रीलंका अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 212 रन बनाये।

By भाषा | Published: August 10, 2018 06:48 PM2018-08-10T18:48:45+5:302018-08-10T18:48:45+5:30

Yashasvi Jaiswal century as india under 19 beat sri lanka to win youth odi series | जायसवाल ने ठोका शतक, भारत ने श्रीलंका को हराकर अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज जीती

भारत अंडर-19 टीम की जीत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

googleNewsNext

मोर्तुवा (श्रीलंका), 10 अगस्त: यशस्वी जायसवाल के नाबाद शतक की बदौलत भारत अंडर-19 टीम ने पांचवें और आखिरी अंडर-19 यूथ वनडे इंटरनेशनल मैच में शुक्रवार को श्रीलंका अंडर-19 को आठ विकेट से हराकर 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारत के सामने जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने आसानी से 42.4 ओवरों में हासिल किया।

जायसवाल ने 128 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 114 रन बनाये। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 38, पवन शाह ने 36 ओर कप्तान आर्यन जुयाल ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। 

इससे पहले श्रीलंका अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 212 रन बनाये। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का (95) और मध्यक्रम के बल्लेबाज नुवानिंदु फर्नांडो (56) ने अर्धशतक जमाये। भारत की तरफ से मोहित जांगड़ा ने 30 रन देकर दो विकेट लिये।  भारत ने इससे पहले दो युवा टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंकाई टीम को पारी के अंतर से हराया था। 

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app