WPL 2026: कौर और मंधाना में टक्कर, महिला प्रीमियर लीग को लेकर कार्यक्रम जारी, 9 जनवरी को उद्घाटन मैच, 2026 में केवल 2 हेडर मैच

WPL 2026: तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे 5 फरवरी को वडोदरा में होने वाले फाइनल में प्रवेश करेगी। पहला चरण डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2025 12:16 IST2025-11-29T11:32:21+5:302025-11-29T12:16:04+5:30

WPL 2026 MI-RCB clash to kickstart Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana tournament schedule released Women's Premier League opening match January 9 | WPL 2026: कौर और मंधाना में टक्कर, महिला प्रीमियर लीग को लेकर कार्यक्रम जारी, 9 जनवरी को उद्घाटन मैच, 2026 में केवल 2 हेडर मैच

file photo

Highlightsलीग एक बार फिर कारवां मॉडल में खेली जाएगी।सीज़न में केवल दो डबल-हेडर दिन (10 और 17 जनवरी) हैं।मेगा नीलामी में पाँच टीमों के लिए टीमों का चयन किया गया।

मुंबईः महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का चौथा चरण नौ जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। गत और दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2026 के टूर्नामेंट के पहले मैच में 9 जनवरी को नवी मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट कार्यक्रम की घोषणा की। आमतौर पर फरवरी–मार्च की विंडो में होने वाली इस लीग को सात फरवरी से शुरू होने वाले पुरुषों के टी20 विश्व कप के कारण इस साल आगे बढ़ा दिया गया है। डब्ल्यूपीएल अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने यहां नीलामी के पहले भाषण में घोषणा की, ‘आगामी डब्ल्यूपीएल नवी मुंबई में खेली जाएगी और फाइनल वडोदरा में आयोजित होगा।’ लीग एक बार फिर कारवां मॉडल में खेली जाएगी। पहला चरण डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगा, जहां इस महीने की शुरुआत में भारत ने महिला वनडे विश्व कप जीता था।

WPL 2026: डब्ल्यूपीएल चौथे सत्र का कार्यक्रम इस प्रकार-

नवी मुंबई:

09 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स

10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स

12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स

13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स

14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स

16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स

17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस

17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वडोदरा:

19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स

24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

01 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

एलिमिनेटर: तीन फरवरी

फाइनल: पांच फरवरी (दोनों वडोदरा में)।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम चौथी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन मैच में नौ जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना करेगी। डब्ल्यूपीएल का फाइनल पहली बार सप्ताहांत पर नहीं होगा। इस बार प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार (पांंच फरवरी) को खेला जाएगा।

ऐसा पुरुषों के टी20 विश्व कप से टकराव से बचने के लिए किया गया है जो उसी सप्ताह भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहा है। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी (शनिवार) को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से होगी। इस बार डब्ल्यूपीएल 28 दिन तक चलेगा और इसमें 22 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन दो स्थानों पर किया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की महिला आईसीसी विश्व कप जीत का गवाह बना डीवाई पाटिल स्टेडियम शनिवार को घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहले 11 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें 10 और 17 जनवरी को होने वाले दो-दो मैच भी शामिल हैं। यहां बाकी सभी मैच शाम के सत्र में खेले जाएंगे।

इसके बाद लीग वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जहां शेष 11 मैच खेले जाएंगे। इसमें दो फरवरी को एलिमिनेटर और पांच फरवरी को होने वाला फाइनल शामिल है। यह पहली बार है जब डब्ल्यूपीएल जनवरी-फरवरी में खेला जाएगा, क्योंकि पिछले तीन टूर्नामेंट आईपीएल से ठीक पहले फरवरी-मार्च में आयोजित किए गए थे।

प्रतियोगिता के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है तथा पांचों टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स डबल राउंड-रॉबिन में एक-दूसरे के साथ दो बार खेलेंगी। लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी।

डब्ल्यूपीएल के समापन के दस दिन बाद भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी, जिसमें 15 फरवरी से नौ मार्च तक तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। उसके बाद मुकाबले वडोदरा में होंगे और पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल के अभी तक तीन चरण खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन है। लीग का चौथा सीज़न 9 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा।

नवी मुंबई और वडोदरा संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। डीवाई पाटिल स्टेडियम में 9 से 17 जनवरी तक पहले 11 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद लीग के बाकी 11 मैच वडोदरा में खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबले से होगी। लीग चरण 1 फरवरी तक चलेगा।

इस सीज़न में केवल दो डबल-हेडर दिन (10 और 17 जनवरी) हैं और दोनों में दोपहर के मैच में यूपी वॉरियर्स की टीम शामिल होगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर 3 फरवरी को खेला जाएगा, जिसमें तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे 5 फरवरी को वडोदरा में होने वाले फाइनल में प्रवेश करेगी।

इस हफ़्ते की शुरुआत में पहली मेगा नीलामी में पाँच टीमों के लिए टीमों का चयन किया गया। लीग की शुरुआत सामान्य से पहले होगी और यह पुरुषों के टी20 विश्व कप से पहले होगी, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका फरवरी के मध्य से संयुक्त रूप से करेंगे।

Open in app