World Cup 2023 Final: 1 लाख से अधिक लोग भारतीय राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए एकजुट हुए, देखिए वीडियो

मैच से पहले स्टेडियम में लगभग 1 लाख 30 हजार लोग जब भारतीय राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए एक साथ खड़े हुए तब एक अलग ही नजारा दिखा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब खूब शेयर किया जा रहा है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: November 19, 2023 4:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा हैलगभग 1 लाख 30 हजार लोग राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए एक साथ खड़े हुएएक अलग ही नजारा दिखा

World Cup 2023 Final:  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच से पहले स्टेडियम में लगभग 1 लाख 30 हजार लोग जब भारतीय राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए एक साथ खड़े हुए तब एक अलग ही नजारा दिखा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब खूब शेयर किया जा रहा है।

बता दें कि विश्वकप 2023 के फाइनल मैच में शुभमन गिल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित 47 रन और श्रेयस अय्यर 4 बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट हुए। । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस महामुकाबले से तय होगा कि अगले 4 साल तक दुनिया किसे चैंपियन के रूप में याद रखेगी। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

इस दौरान एक अजीब नजारा भी देखने को मिला।  दरअसल एक फैन मैदान में घुस गया और विराट कोहली के बेहद करीब पहुंच गया। उसने विराट को गले लगाने की कोशिश भी की। फैन भागते हुए मैदान में आया और इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता वह विराट के गले जा लगा। इसके घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मी भागते हुए आए और मैदान में घुसे दर्शक को बाहर ले गए। 

विश्वकप 2023 में ये पहली बार नहीं है जब कोई फैन मैदान में घुस गया हो।  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मैचों के दौरान क्रिकेट मैदान पर घुसपैठ के लिए चर्चित डेनियल जार्विस उर्फ जार्वो इससे पहले भारत के पहले मैच में चेन्नई में मैदान में घुस गया था।  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जार्वो को टूर्नामेंट में आगे के मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया। इस मामले में हालांकि बड़ा सवाल यह है कि वह विशेष लोगों के लिए आरक्षित जगह पर कैसे पहुंचा। उसने कई सुरक्षा घेरा तोड़कर ‘खेल के मैदान (एफओपी)’ में कैसे प्रवेश किया।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपविराट कोहलीभारत Vs ऑस्ट्रेलिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या