Women’s World Cup 2025: स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ी सेंचुरी, सर्वाधिक महिला वनडे शतकों के रिकॉर्ड के करीब

मंधाना अब महिला वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (जिन्होंने भी 13 शतक लगाए थे) को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

By रुस्तम राणा | Updated: October 23, 2025 17:34 IST2025-10-23T17:34:58+5:302025-10-23T17:34:58+5:30

Women’s World Cup 2025 Smriti Mandhana smashes 100 vs NZ, nears record for most WODI centuries | Women’s World Cup 2025: स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ी सेंचुरी, सर्वाधिक महिला वनडे शतकों के रिकॉर्ड के करीब

Women’s World Cup 2025: स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ी सेंचुरी, सर्वाधिक महिला वनडे शतकों के रिकॉर्ड के करीब

INDW vs NZW, Women’s World Cup 2025: भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को नवी मुंबई में 24वें मैच में शतक जड़कर अपना 14वां महिला वनडे शतक पूरा किया। मंधाना ने सिर्फ 88 गेंदों में अपना विस्फोटक शतक पूरा किया। इसके साथ ही मौजूदा वर्ल्ड कप में मंधाना ने पहली बार सेंचुरी जड़ है। जबकि महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में ये उनका तीसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले 2017 और 2022 के वर्ल्ड कप में भी एक-एक शतक जमाया था।

महिला वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर

मंधाना अब महिला वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (जिन्होंने भी 13 शतक लगाए थे) को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ गई हैं। इस बाएं हाथ की बल्लेबाज को अब ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम 103 मैचों में 14 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने और दो शतकों की जरूरत है। 

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में मंधाना की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और शुरुआती 3 पारियों में वो एक बार भी 30 का आंकड़ा नहीं छू सकी थीं। लेकिन उन्होंने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 2 अर्धशतकीय पारियां खेलीं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया (80) और इंग्लैंड (88) के खिलाफ तो स्मृति मंधाना शतक पूरे नहीं कर पाई थीं। 

आपको बता दें कि भारत के लिए महिला विश्वकप में चौथे स्थान के लिए यह करो या मरो मुकाबला है और इस मुकाबले में मंधाना ने एक दमदार इनिंग खेलकर टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। 

Open in app