Highlightsआईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल की चार टीमों का लाइनअप तय हो गया है।महिला टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल 5 मार्च को और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सिडनी में खेला गया आखिरी लीग मैच रद्द होने के साथ ही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल की चार टीमों का लाइनअप तय हो गया है। ग्रुप ए में मौजूद भारतीय महिला टीम ने लीग राउंड में खेले सभी चार मैचों में जीत हासिल की और ग्रुप में नंबर एक पर रही, जिसका सामना ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैड से होगा। जबकि ग्रुप बी में नंबर एक पर मौजूद साउथ अफ्रीका महिला टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी।
भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 18 रन और न्यूजीलैंड को 4 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम ने आखिली लीग मैच में श्रीलंका महिला टीम को 7 विकेट से मात देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की थी।
5 मार्च को सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को सिडनी भारत और इंग्लैंड के बीच भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.30 बजे से और दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे से मेलबर्न में खेला जाएगा।
ICC Women's T20 WC: सेमीफाइनल का कार्यक्रम
मैच | टीमें | तारीख | ग्राउंड |
---|
पहला सेमीफाइनल | भारत vs इंग्लैंड | मार्च, सुबह 8.30 बजे | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
दूसरा सेमीफाइनल | साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया | 5 मार्च, दोपहर 1.30 बजे | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
Women's T20 WC Points Table
ग्रुप- ए
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
---|
1 | भारत (Q) | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | 0.979 |
2 | ऑस्ट्रेलिया (Q) | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 0.971 |
3 | न्यूजीलैंड | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.364 |
4 | श्रीलंका | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.404 |
5 | बांग्लादेश | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 | -1.908 |
ग्रुप- बी
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
---|
1 | साउथ अफ्रीका (Q) | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | 2.226 |
2 | इंग्लैंड (Q) | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 2.291 |
3 | वेस्टइंडीज | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | -0.654 |
4 | पाकिस्तान | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | -0.761 |
5 | थाइलैंड | 4 | 0 | 3 | 0 | 1 | 1 | -3.992 |