Women IPL Auction 2023: 18 खिलाड़ी पर बोली, पर्स में बचे 10 लाख, जानें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बारे

Women IPL Auction 2023: ऋचा घोष (आरसीबी) को 1.90 करोड़ रुपये मिले। रेणुका सिंह को आरसीबी ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 14, 2023 3:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देमंधाना, पैरी और सोफी डेविने (50 लाख रुपये) को टीम में शामिल करना स्वप्निल नतीजा रहा।स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय हालात से काफी परिचित हैं।मंधाना अपनी टीम के साथ नीलामी देख रही थीं।

Women IPL Auction 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आयोजन मुंबई में होगा। मुंबई में 4 से 26 मार्च तक महिला आईपीएल खेला जाएगा। इबीच नीलामी की प्रकिया पूरी हो गई। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने नीलामी के दौरान 18 खिलाड़ी पर बोली लगाई। टीम ने 10 लाख पर्स में बचा लिए। भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना टीम की कमान संभालेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपये (410,000 डॉलर) में खरीदा।

डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकी महिला खिलाड़ियों की सूची-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रु, ऋचा घोष 1.90 करोड़ रु, एलिस पैरी 1.70 करोड़ रु, रेणुका सिंह 1.50 करोड़ रु, सोफी डेविने 50 लाख रु, हीथर नाइट 40 लाख रु, मेगन शुट 40 लाख रु, कनिका आहुजा 35 लाख रु, डेन वैन निकर्क 30 लाख रु, एरिन बर्न्स 30 लाख रु, प्रीति बोस 30 लाख रु, कोमल जंजाद 25 लाख रु, आशा शोभना रा 10 लाख, दिशा कासत 10 लाख रु, इंद्राणी राय 10 लाख रु, पूनम खेमनार 10 लाख रु, सहाना पवार 10 लाख रु और श्रेयंका पाटिल 10 लाख।

ऋचा घोष (आरसीबी) को 1.90 करोड़ रुपये मिले। रेणुका सिंह को आरसीबी ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा। आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने अपनी पंसदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के लिये काफी राशि खर्च करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘हर कोई मंधाना और एलिस पैरी (1.7 करोड़ रुपये) को जानता है, हम कुछ खिलाड़ियों को लेने के लिये प्रतिबद्ध थे। हम इतनी शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर काफी खुश हैं। मंधाना, पैरी और सोफी डेविने (50 लाख रुपये) को टीम में शामिल करना स्वप्निल नतीजा रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय हालात से काफी परिचित हैं इसलिये पूरी संभावना है (कि वह कप्तान होंगी)।’ मंधाना अपनी टीम के साथ नीलामी देख रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘हम पुरुष खिलाड़ियों की भी नीलामी देखते रहे हैं।

महिला खिलाड़ियों के लिये इस तरह की नीलामी होना बड़ा पल है। यह पूरी प्रक्रिया काफी कड़ी है। आरसीबी की विरासत काफी बड़ी है और उनका ‘फैन बेस’ भी काफी बड़ा है। उम्मीद करते हैं कि हम एक बड़ी टीम बना सकेंगे। ’’

टॅग्स :महिला आईपीएल नीलामी 2023रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहलीस्मृति मंधानाशेफाली वर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या