IND vs ENG Score Updates: जानिए कौन हैं रविचंद्रन अश्विन, इस रिकॉर्ड में अनिल कुंबले से आगे निकले

IND vs ENG Live Score Updates, 3rd Test Day 2: अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 16, 2024 4:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने कम मैचों (87) में यह उपलब्धि हासिल की।अश्विन इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। अनिल कुंबले ने 619 विकेट लेकर अश्विन से अधिक विकेट लिए हैं।

IND vs ENG Live Score Updates, 3rd Test Day 2: भारतीय टीम के हरफनमौला और स्तंभ रविचंद्रन अश्विन ने गुजरात के राजकोट में इतिहास कायम कर दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के बाद 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय है। हालांकि सबसे तेज (98 मैच में) 500 विकेट लेने वाले भारतीय है। कुंबले ने 105 मैच में यह कारनामा किया था। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। ऑफ स्पिनर ने 14वें ओवर में सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली को आउट कर रिकॉर्ड बनाया। कुल मिलाकर अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ नौवें गेंदबाज हैं। भारतीयों में केवल अनिल कुंबले ने 619 विकेट लेकर अश्विन से अधिक विकेट लिए हैं। अपने 98वें टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने वाले अश्विन इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। केवल श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने कम मैचों (87) में यह उपलब्धि हासिल की।

भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेटः

1) अनिल कुंबले - 236 पारी, 619

2) आर. अश्विन - 184 पारी, 500

3) कपिल देव - 227 पारी, 434

4) हरभजन सिंह - 190 पारी, 417

5) जहीर खान - 165 पारी, 311

6) इशांत शर्मा - 188 पारी, 311

500 विकेट के लिए सबसे कम टेस्ट मैचः

1) मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 87

2) आर. अश्विन (भारत) - 98

3) अनिल कुंबले (भारत) - 105

4) शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 108

5) ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) - 110

6) नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) - 123

7) कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)- 129

8) जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) - 129

9) स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)- 140।

अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे ऑफ स्पिनर हैं। वह कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज भी हैं। कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। सैंतीस साल के अश्विन ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली उनकी गेंद को स्वीप करने के प्रयास में हवा में उछाल गए और शॉर्ट फाइन लेग पर रजत पाटीदार ने आसान कैच लपका। अश्विन से पहले संन्यास ले चुके श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन (517 विकेट) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट के आंकड़े को छूने वाले दुनिया के नौवें गेंदबाज हैं। वर्ष 2011 में पदार्पण करने वाले अश्विन ने अपने 98वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। चेन्नई के इंजीनियरिंग स्नातक अश्विन ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की और ऑफ स्पिनर की भूमिका निभाने से पहले मध्यम गति की गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया।

किशोरावस्था में पीठ की चोट के कारण उन्हें स्पिन गेंदबाजी को अपनाना पड़ा। कुंबले और हरभजन सिंह के युग के बाद अश्विन से काफी उम्मीदें थीं और उन्होंने निराश नहीं किया। उन्होंने अपने शुरुआती 16 टेस्ट मैच में नौ बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए और सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन ने छोटे प्रारूपों में भी अपनी योग्यता साबित की है। उन्होंने 116 एकदिवसीय मैचों में 156 विकेट जबकि 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 72 विकेट लिए हैं।

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडरविचंद्रन अश्विनटीम इंडियाइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डअनिल कुंबले

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या