विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर बेटी का जन्म, ये शख्स कर सकता है नामकरण

अनुष्का शर्मा ने ब्रीच कैंडी हॉस्प‍िटल में 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद अब 'विरुष्का' की बेटी का नाम जानने के लिए सभी उत्साहित हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 12, 2021 10:26 AM

Open in App
ठळक मुद्देपिता बने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली।वाइफ अनुष्का ने 11 जनवरी को दिया बेटी को जन्म।बाबा अनंत महाराज कर सकते हैं बेटी का नामकरण।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 11 जनवरी को पिता बने हैं। उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने सोमवार दोपहर बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

विराट कोहली ने खुद फैंस को दी खुशखबरी

खुद कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए खुशखबरी को फैंस के बीच साझा किया। कोहली ने इस मौके पर खुशी का इजहार करते हुए लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा। 

कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह ‘चैप्टर’ अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी निजता चाहिए होगी।’’ 

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने रचाई थी साल 2017 में शादी

विराट कोहली और अनुष्का की मुलाकात एक प्रचार के शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था।

अनुष्का शर्मा ने बेटी के जन्म पर ट्वीट करते हुए बताया कि वह दो से तीन हो गए हैं...

अब सभी के मन में ये सवाल है कि विरुष्का की बेटी का नाम क्या होगा? और ये नाम को कौन रखेगा? 

बाबा अनंत महाराज के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली।

बाबा अनंत महाराज कर सकते हैं नामकरण

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट-अनुष्का की बेटी का नाम बाबा अनंत महाराज रख सकते हैं। बाबा अनंत महाराज से कई बड़े मौकों पर इस कपल ने सलाह ली है। चर्चा ये भी रही है कि विराट-अनुष्का की शादी और नया घर खरीदने के वक्त भी उन्होंने अनंत महाराज से विमर्श किया था।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्माभारतीय क्रिकेट टीमबॉलीवुड अभिनेत्री

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या