भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की खूबसूरती के आगे फीकी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, हसीन लुक्स से सोशल मीडिया पर ढहाया कहर

By अंजली चौहान | Published: February 11, 2024 03:56 PM2024-02-11T15:56:56+5:302024-02-11T16:00:21+5:30

Monalisa Hot Photos: मोनालिसा भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं, यहां देखें उनकी हॉट पिक्स...

Monalisa Hot Photos Bhojpuri actress Monalisa wreaked havoc on social media with their beautiful looks | भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की खूबसूरती के आगे फीकी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, हसीन लुक्स से सोशल मीडिया पर ढहाया कहर

फोटो क्रेडिट- मोनालिसा

Monalisa Hot Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अपनी शानदार एक्टिंग और हसीन लुक्स के कारण लाखों दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की है जिसने कहर मचा दिया है।

41 की उम्र में भी बला की खूबसूरत एक्ट्रेस मोनालिसा बॉलीवुड की कई हॉट एक्ट्रेस को पीछे छोड़ रही हैं। उनके लुक्स के फैन्स दीवाने हैं और सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट पर लाखों यूजर्स कमेंट्स करते हैं। 

एक्ट्रेस द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह सर्दियों की धूप का मजा लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर का टॉप और ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी हुई हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में एक बेहद ही प्यारा पेंडेंट पहना हुआ है साथ ही पैरों में कूल स्नीकर्स पहने हुए हैं। 

मोनालिसा ने एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा की है जिनमें वह तरह-तरह के पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनके विंटर लुक्स के फैन दीवाने हो गए हैं और फोटोज पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उनके लुक को सराहा तो कई उनके लुक्स के कायल होते नजर आए। 

बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में एक बड़ा नाम हैं लेकिन वह बिग बॉस शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टीवी के एक शो नजर में कमाल का रोल किया जिसके बाद वह टेलीविजन जगत में भी लाखों लोगों के दिलों में बसने लगी हैं।

मोनालिसा ने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की हैं और कपल अक्सर साथ में फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता हैं। 

Web Title: Monalisa Hot Photos Bhojpuri actress Monalisa wreaked havoc on social media with their beautiful looks

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे