15 पारी, 137. 3 की स्ट्राइक रेट और 291 रन?, अभिषेक शर्मा बोले-शुभमन गिल पर भरोसा रखिए, टी20 विश्व मैच जीतेंगे और 2026 टी20 विश्व कप में रन बनाएंगे

गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा ,‘मैं एक बात साफ बताना चाहता हूं कि आप भरोसा रखिये , ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिये विश्व कप में मैच जीतेंगे और इस सीरीज में भी।’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 12:12 IST2025-12-15T12:11:05+5:302025-12-15T12:12:18+5:30

team india 15 innings strike rate 137-3 and 291 runs Abhishek Sharma said trust Shubman Gill win T20 World Cup matches score runs in 2026 T20 World Cup | 15 पारी, 137. 3 की स्ट्राइक रेट और 291 रन?, अभिषेक शर्मा बोले-शुभमन गिल पर भरोसा रखिए, टी20 विश्व मैच जीतेंगे और 2026 टी20 विश्व कप में रन बनाएंगे

photo-bcci

Highlightsफॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को बाहर रखा गया था।15 पारियों में 137.3 की स्ट्राइक रेट से 291 रन ही बना सके हैं। तीसरे टी20 में उन्होंने 28 गेंद में 28 रन बनाये।

धर्मशालाः बारह वर्ष की उम्र से शुभमन गिल के साथ खेल रहे अभिषेक शर्मा को पता है कि खराब फॉर्म से उबरकर वह भारत के लिये टी20 विश्व मैच जीतेंगे और अगले साल टी20 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। भारत की टी20 एकादश में गिल के चयन पर सवाल उठे थे क्योंकि फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को बाहर रखा गया था।

गिल 15 पारियों में 137 . 3 की स्ट्राइक रेट से 291 रन ही बना सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां तीसरे टी20 में उन्होंने 28 गेंद में 28 रन बनाये। गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा ,‘मैं एक बात साफ बताना चाहता हूं कि आप भरोसा रखिये , ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिये विश्व कप में मैच जीतेंगे और इस सीरीज में भी।’

अपने बचपन के दोस्त गिल के बारे में उन्होंने कहा ,‘मैं इतने समय से इनके साथ खेल रहा हूं , खासकर शुभमन के तो मुझे पता है कि वह किसी भी टीम के खिलाफ और किसी भी हालात में रन बना सकता है।’ उन्होंने कहा ,‘मुझे उस पर शुरू से काफी भरोसा है और जल्दी ही सभी को पता चलेगा और सभी इसी तरह से भरोसा करेंगे।’

तीसरे मैच में 18 गेंद में 35 रन बनाकर भारत को 2-1 से बढ़त दिलाने वाले अभिषेक ने कहा कि दिसंबर के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा ,‘आपको यह ध्यान में रखना पड़ता है कि गेंद स्विंग कर रही है या सीम ले रही है। मैंने कुछ ऐसे शॉट खेले जो ऐसे विकेट पर ही खेले जा सकते हैं।’

Open in app