T20 World Cup 2024: क्या पंत भारतीय टीम में चयन के लिए तैयार हैं, देखिए गांगुली ने क्या कहा...

T20 World Cup IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने दिसंबर 2022 की कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईपीएल के मौजूदा सत्र के जरिये वापसी की है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 06, 2024 6:38 PM

Open in App
ठळक मुद्देअच्छा खेल रहा है। विकेटकीपिंग, बल्लेबाजी सब कुछ अच्छा किया है।दिल्ली का सामना वानखेड़े स्टेडियम पर रविवार को मुंबई इंडियंस से होगा।चयनकर्ता उसे लेना चाहते हैं या नहीं। वह फिट है, पूरी तरह से फिट।

T20 World Cup IPL 2024: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं लेकिन वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में चयन के लिये खुद को तैयार करने में उन्हें कुछ और समय दिया जाना चाहिये। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने दिसंबर 2022 की कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईपीएल के मौजूदा सत्र के जरिये वापसी की है। यह पूछने पर कि क्या पंत भारतीय टीम में चयन के लिये तैयार हैं, क्रिकेट निदेशक गांगुली ने टीम के अभ्यास सत्र के बाद कहा ,‘कुछ मैच हो जाने दीजिये।

वह अच्छा खेल रहा है। विकेटकीपिंग, बल्लेबाजी सब कुछ अच्छा किया है।’ उन्होंने कहा ,‘उसका फॉर्म शानदार है। एक हफ्ता और बीत जाने दीजिये, फिर आपके सवाल का जवाब दे सकूंगा। यह भी देखना होगा कि चयनकर्ता उसे लेना चाहते हैं या नहीं। वह फिट है, पूरी तरह से फिट।’ दिल्ली का सामना वानखेड़े स्टेडियम पर रविवार को मुंबई इंडियंस से होगा।

गांगुली ने कहा कि वह टीम की गेंदबाजी से संतुष्ट है लेकिन एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत है। उन्होंने कहा ,‘मुकेश कुमार, खलील अहमद, ईशांत शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की है। पृथ्वी साव, ऋषभ, अभिषेक पोरेल ने भी अच्छी शुरुआत की है। हमें एक और बल्लेबाज की जरूरत है। रिकी भुई या कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ियों को मौके दिये जा सकते हैं।’ गांगुली ने यह भी बताया कि स्पिनर कुलदीप यादव की उपलब्धता फिटनेस टेस्ट के बाद ही पता चलेगी। 

टॅग्स :आईपीएल 2024दिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतIPLसौरव गांगुली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या