T20 World Cup 2021: आईसीसी टीम से भारतीय खिलाड़ी आउट, इस दिग्गज को बनाया कप्तान, जानिए ओपनर पार्टनर कौन, देखें लिस्ट

T20 World Cup 2021:पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी और विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम को कप्तान बनाया गया है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 15, 2021 3:17 PM

Open in App
ठळक मुद्देएशियाई देशों से 4 खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे।चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, उपविजेता न्यूजीलैंड, सेमीफाइनलिस्ट इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के हैं।आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंजबाज शाहीन शाह अफरीदी को 12वां खिलाड़ी चुना है।

T20 World Cup 2021: टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। आईसीसी ने पुरुष टी20 विश्व कप के बाद टीम की घोषणा की है। 12 सदस्यीय टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना पाए। पाकिस्तान टीम के कप्तान और विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम को कप्तान बनाया गया है। 303 रन बनाए।

एशियाई देशों से 4 खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे। बाकी खिलाड़ी चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, उपविजेता न्यूजीलैंड, सेमीफाइनलिस्ट इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के हैं। वेस्टइंडीज से भी कोई खिलाड़ी जगह नहीं बना सके। ये टीम दो बार की चैंपियन हैं। टीम ने इस बार खराब प्रदर्शन किया था।

आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंजबाज शाहीन शाह अफरीदी को 12वां खिलाड़ी चुना है। शाहीन ने विश्व कप में 7 विकेट चटकाए थे। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, लेग स्पिनर एडम ज़म्पा और सीमर जोश हेज़लवुड को जगह दी गई है। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम को चुना गया है। इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली भी टीम में हैं। साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया भी है।

विकेटकीपर के रूप में इंग्लैंड के ऐस जोस बटलर, कप्तान के रूप में पाकिस्तान के बाबर आजम, न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के ट्रेंट बोल्ट और श्रीलंका के स्टार वानिंदु हसरंगा भी शामिल हैं। कमेंटेटरों, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और पत्रकारों इयान बिशप (संयोजक), नताली जर्मनोस, शेन वॉटसन, लॉरेंस बूथ ने टीम चुना है। 

ICC पुरुष T20 विश्व कप 2021 (बल्लेबाजी क्रम में) की टीम है:

डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 48.16 पर 289 रन

जोस बटलर (विकेटकीपर) (इंग्लैंड) - 89.66 पर 269 रन

बाबर आजम (कप्तान, पाकिस्तान) - 60.60 पर 303 रन

चरित असलांका (श्रीलंका)- 46.20 पर 231 रन

एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) - 54.00 पर 162 रन

मोईन अली (इंग्लैंड)- 131.42 के स्ट्राइक रेट से 92 रन, 11 के औसत से सात विकेट

वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)- 9.75  पर 16 विकेट

एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 12.07 पर 13 विकेट

जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 15.90 . पर 11 विकेट

ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)- 13 विकेट, 13.30

एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका) – 11.55 . पर नौ विकेट

12वां: शाहीन अफरीदी- 24.14 पर सात विकेट।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान क्रिकेट टीमबाबर आजमजोस बटलरमोईन अलीइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीमआईसीसीऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या