Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद, झारखंड, हरियाणा और मप्र की जीत, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की हार, 14 दिसंबर का दूसरा चरण

Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: आंध्र प्रदेश बनाम पंजाब, पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, सुबह 11:00 बजे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2025 13:12 IST2025-12-13T13:09:54+5:302025-12-13T13:12:07+5:30

Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 25 Super League Hyderabad, Jharkhand, Haryana and MP win Mumbai, Punjab, Andhra Pradesh Rajasthan lose second phase December 14 | Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद, झारखंड, हरियाणा और मप्र की जीत, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की हार, 14 दिसंबर का दूसरा चरण

file photo

HighlightsSyed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: मुंबई बनाम हरियाणा, पुणे, डी वाई पाटिल अकादमी, अम्बी, सुबह 9:00 बजे।Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: मध्य प्रदेश बनाम झारखंड, पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, शाम 4:30 बजे।Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद बनाम राजस्थान, पुणे, डी वाई पाटिल अकादमी, अम्बी, दोपहर 1:30 बजे।

Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबलों जारी है। 12 दिसंबर को 4 मैच खेले जाएंगे। सुपर लीग ग्रुप ए के डी वाई पाटिल अकादमी, पुणे, अम्बी में आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। 14 दिसंबर को भी 4 मैच खेले जाएंगे। भारत के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने आंध्र के लिए 25 रन बनाए और हैट्रिक लगाई (तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट) लेकिन उनका प्रदर्शन टीम के काम नहीं आ सका जिससे मध्य प्रदेश इस कम स्कोर वाले मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: 14 दिसंबर कार्यक्रम-

1. मुंबई बनाम हरियाणा, पुणे, डी वाई पाटिल अकादमी, अम्बी, सुबह 9:00 बजे

2. आंध्र प्रदेश बनाम पंजाब, पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, सुबह 11:00 बजे

3. हैदराबाद बनाम राजस्थान, पुणे, डी वाई पाटिल अकादमी, अम्बी, दोपहर 1:30 बजे

4. मध्य प्रदेश बनाम झारखंड, पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, शाम 4:30 बजे

आंध्र की टीम 19.1 ओवर में 112 रन पर सिमट गई जिसमें केएस भरत के 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। मध्य प्रदेश ने 17.3 ओवर में छह विकेट पर 113 रन बनाकर जीत दर्ज की जिसमें ऋषभ चौहान ने 47 और राहुल बाथम ने नाबाद 35 रन बनाए।

रेड्डी ने पारी के तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर सलामी बल्लेबाज हर्ष गवली, तीसरे नंबर के बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया और कप्तान रजत पाटीदार के विकेट झटककर हैट्रिक लगाई। तब मध्य प्रदेश का स्कोर तीन विकेट पर 14 रन हो गया लेकिन टीम ने वापसी करते हुए पूरे चार अंक हासिल किए।

Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद ने स्टार सुसज्जित मुंबई को हराकर उलटफेर किया

भारत के कुछ स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद मुंबई और आंध्र की टीम प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई और उन्हें शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अपने सुपर लीग मुकाबलों में क्रमश: हैदराबाद और मध्य प्रदेश से हार का मुंह देखना पड़ा। मुंबई की टीम में यशस्वी जायसवाल (29), सरफराज खान (05), अजिंक्य रहाणे (09) और शार्दुल ठाकुर (00) मौजूद थे।

टीम 131 रन पर ढेर हो गई जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद के लिए 3.5 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। सिराज के अलावा तनय त्यागराजन ने दो विकेट लिए। जवाब में अमन राव (नाबाद 52 रन) और तन्मय अग्रवाल (75 रन) ने हैदराबाद को महज 11.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की। हैदराबाद ने 1 विकेट पर 132 रन बनाकर 9 विकेट की जीत से 4 अंक हासिल किए।

Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: अरोड़ा का शतक बेकार, झारखंड ने पंजाब को हराया

सलिल अरोड़ा ने पंजाब के लिए 125 रन की शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन झारखंड ने बल्लेबाजों के एकजुट प्रदर्शन से शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग ग्रुप ए मैच में छह विकेट से जीत हासिल की। अरोड़ा ने 45 गेंद की पारी के दौरान नौ चौके और 11 छक्के जड़े। उन्होंने 39 गेंद में शतक जड़ दिया जिससे पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट पर 235 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

जबकि टीम ने 28 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। अरोड़ा ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा की गेंदों को धुना और पारी के अंतिम ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़कर पंजाब को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। अरोड़ा का यह प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी को निश्चित रूप से आकर्षित करेगा क्योंकि चार दिन बाद ही लीग की मिनी नीलामी होगी।

अरोड़ा विकेटकीपर-बल्लेबाज की भी भूमिका निभा सकते हैं लेकिन इस दिन पंजाब के कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने विकेटकीपिंग की। लेकिन कुमार कुशाग्र (नाबाद 82), कप्तान ईशान किशन (47 रन), अनुकूल रॉय (37 रन) और पंकज कुमार (39 रन) की बदौलत झारखंड ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 237 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: राजस्थान की टीम हरियाणा से सात विकेट से हारी

राजस्थान की टीम हरियाणा से सात विकेट से हार गई। राजस्थान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन बनाए जिसमें महिपाल लोमरोर ने नाबाद 37 और शुभम गढ़वाल ने 33 रन का योगदान दिया। हरियाणा ने अंकित कुमार (60 रन) के अर्धशतक की बदौलत 16.2 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Open in app