Sri Lanka vs Australia, 2nd Test 2025: घर में घुसकर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, हार के साथ विदा हुए दिमुथ करुणारत्ने!

Sri Lanka vs Australia, 2nd Test 2025: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 75 रन बनाकर जीत हासिल की और मेजबान श्रीलंका को 2-0 से हराकर सूपड़ा साफ किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2025 18:49 IST2025-02-09T12:25:17+5:302025-02-09T18:49:39+5:30

Sri Lanka vs Australia, 2nd Test 2025 live score clean sweep SL 257-231 AUS 414-75-1 Australia won by 9 wkts seal series 2-0 Smith collects the Warne-Murali trophy | Sri Lanka vs Australia, 2nd Test 2025: घर में घुसकर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, हार के साथ विदा हुए दिमुथ करुणारत्ने!

Sri Lanka vs Australia, 2nd Test 2025

HighlightsSri Lanka vs Australia, 2nd Test 2025: एलेक्स कैरी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।Sri Lanka vs Australia, 2nd Test 2025: स्टीव स्मिथ को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया।Sri Lanka vs Australia, 2nd Test 2025: श्रीलंका टीम दूसरी पारी 231 पर आउट हो गई।

Sri Lanka vs Australia, 2nd Test 2025: घर में घुसकर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने अपना अंतिम टेस्ट खेल रहे थे, जब वह 13वें ओवर में आउट हुए तो लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। हार के साथ विदाई हुई। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका टीम दूसरी पारी 231 पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 75 रन बनाकर जीत हासिल की और मेजबान श्रीलंका को 2-0 से हराकर सूपड़ा साफ किया।

 

 37 वर्षीय लियोन ने दिनेश चांदीमल को आउट करते हुए 550 टेस्ट विकेट तक पहुंचकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की। ​​वह शेन वार्न (708) और ग्लेन मैकग्रा (563) के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बने। श्रीलंका को पहले टेस्ट में पारी और 242 रन से हार मिली थी जो टेस्ट क्रिकेट में उसकी सबसे बुरी हार थी।

 

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां दूसरा टेस्ट नौ विकेट से जीतकर दो मैच की श्रृंखला में श्रीलंका का 2-0 से सूपड़ा साफ किया। श्रीलंका के 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्नस लाबुशेन (नाबाद 26) ने चौथे दिन लंच से 15 मिनट पहले संन्यास ले रहे दिमुथ करुणारत्ने की गेंद को मिड विकेट पर एक रन के लिए खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 75 रन पर पहुंचाकर टीम को जीत दिलाई।

सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 27 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 2011 से श्रीलंका में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीती है। टीम ने तब रिकी पोंटिंग की अगुआई में श्रीलंका को 1-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया को 2016 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में श्रीलंका में 3-0 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा जबकि 2022 में श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ रही।

पैट कमिंस की जगह कप्तानी कर रहे स्मिथ ने इस तरह श्रृंखला जीतकर राहत की सांस ली होगी। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 211 रन और सिर्फ 54 रन की बढ़त के साथ की। उप कप्तान कुसाल मेंडिस ने नाथन लियोन की गेंद को डीप कवर में खेलकर मैच का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में शॉर्ट स्क्वायर लेग पर स्मिथ को कैच दे बैठे।

यह स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में 200वां कैच था। उनसे पहले सिर्फ चार खिलाड़ियों जाक कैलिस, महेला जयवर्धने, राहुल द्रविड़ और जो रूट ने यह उपलब्धि हासिल की है। ब्यू वेबस्टर ने लाहिरू कुमारा (09) को बोल्ड करके श्रीलंका की पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमैन ने 63 जबकि लियोन ने 84 रन देकर चार-चार विकेट चटकाए।

श्रीलंका के 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड (20) और ख्वाजा ने सात ओवर में 38 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। प्रबाथ जयसूर्या ने हेड को पवेलियन भेजा लेकिन ख्वाजा ने लाबुशेन के साथ 37 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार चौथी टेस्ट जीत और श्रीलंका की लगातार चौथी हार है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जून में होगा।

Open in app